ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Film Review : कागज



रिलीज़ हुई 'कागज', पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग ने लगाए फिल्म में चार चांद


Posted On:Tuesday, February 23, 2021


डिजीटल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ज़ी-5 पर आज फिल्म 'कागज' रिलीज हुई है। सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी लीड रोल में हैं। इसके अलावा खुद सतीश कौशिक, एम मोनल गज्जर, मीता वशिष्ठ, अमर उपाध्याय, नेहा चौहान, संदीपा धर, ब्रिजेंद्र काला जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का ट्रेलर कई दिनों पहले ही रिलीज हो गया था। उसके बाद से ही वाले पंकज त्रिपाठी के फैन्स फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

फिल्म की कहानी काफी रोमांचक और अचंभित कर देने वाली है। उस पर पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग सोन पर सुहागा का काम करती है। दरअसल फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के जीवन पर आधारित है, जो असल में तो जिंदा होता है लेकिन कागजी दस्तावेजों में उसे मृत घोषित कर दिया जाता है। इसके बाद पूरी फिल्म इसी कहानी के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है।

इस दौरान फिल्म में देश के सरकारी तंत्र की खस्ता हालत दिखाने की कोशिश की जाती है कि कैसे देश का सिस्टम पूरी तरह से किसी भीं इंसान की आसान और नॉर्मल जिंदगी को बर्बाद कर सकता है। कैसे महीनों अदालत और कोर्ट-कचहरी करने के बाद भी आसानी से न्याय नहीं मिलता है। पूरी फिल्म एक ऐसे ही इंसान की कहानी है जो खुद को जिंदा साबित करने के लिए पूरे सरकारी सिस्टम के खिलाफ संघर्ष करता है। इस संघर्ष में वह अपने जैसे और भी तमाम लोगों को भी इस लड़ाई में शामिल करता है।

फिल्म की कहानी की बात करें तो यह शुरू में तो थोड़ी हल्की लगती है लेकिन बाद में फिल्म सीरियस होती चली जाती है। एक दर्शक के तौर पर आप भी फिल्म में रमते चले जाते हैं। हालांकि कहीं-कहीं पर फिल्म की कहानी थोड़ी स्लो भी होती है लेकिन पंकज त्रिपाठी की बेहतरीन कलाकारी की वजह से यह बात आपको कम ही महसूस होगी।

पंकज त्रिपाठी ने किरदार में डूबकर की है एक्टिंग: फिल्म के लीड रोल में भरत लाल का किरदार निभाते हुए पंकज त्रिपाठी उस किरदार में इतना घुस जाते हैं कि आप कुछ भूल जाते हैं कि यह कोई फिल्म चल रही है और कोई अभिनेता एक्टिंग कर रहा है। शायद यही एक कलाकार के तौर पर पंकज त्रिपाठी की खूबी भी है। इसके अलावा भरत लाल की पत्नी रुक्मणि के किरदार में एम मोनल गज्जर और वकील साधुराम के किरदार में सतीश कौशिक ने भी अच्छा काम किया हैं। साथ ही फिल्म में मीता वशिष्ठ, नेहा चौहान, अमर उपाध्याय और ब्रिजेंद्र काला जैसे कालाकार भी अलग-अलग भूमिका में नजर आए हैं।

लाल बिहारी की कहानी पर आधारित है फिल्म: दरअसल सतीश कौशिक की यह फिल्म मुख्य तौर पर लाल बिहारी मृतक नाम के एक व्यक्ति के जीवन पर आधारित है जिन्होंने 18 साल के लंबे संघर्ष के बाद खुद को जीवित साबित किया था। ऐसा भी कह सकते हैं कि यह फिल्म किसी सरकारी कागज की अहमियत बताने वाली सच्ची घटनाओं पर आधारित है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !


मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.