ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check News : क्या मार्च से राशन कार्ड पर बंद हो जाएगा गेहूं मिलना ? यहां जानें वायरल पोस्ट की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Friday, March 3, 2023

आजकल आए दिन कोई ना कोई खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती है। इस बीच एक खबर ने आम जनता को चिंता में डाल दिया है जिसमें इस बात का ​दावा किया जा रहा है कि, एक मार्च से राशन कार्ड में गेहूं बंद हो जाएगा । इसके आगे इस दावे में कहा जा रहा है कि, सरकार ने गेहूं पर प्रतिबंध लगाने का बड़ा ऐलान किया है । मगर जब पीआईबी (PIB Fact Check) की टीम ने वायरल खबर की सच्चाई का पता लगाया तो सामने आया कि, ये खबर पूरी तरह से झूठी हैं । इसके अलावा आपको बता दें कि, इस खबर से जुडे एक वीडियो में बताया गया है कि केंद्र सरकार 1 मार्च से राशन कार्ड धारकों को गेहूं देना बंद कर देगी। यह वीडियो यूट्यूब पर टेक्निकल ब्लॉग के नाम से अपलोड किया गया था । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस वीडियो पर अब तक 3.3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं ।

दरअसल, पीआईबी फैक्ट चेक (PIB Fact Check) ने ट्वीट के जरिए लिखा, 'तकनीकी ब्लॉग' ने एक यूट्यूब चैनल के वीडियो में ऐसा दावा किया है मगर पीआईबी ने इस दावें को पूरी तरह से फर्जी करार दिया हैं । इसके आगे पीआईबी ने कहा है कि, भारत सरकार ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है । गौरतलब है कि आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की भ्रामक खबरें वायरल होती नजर आ रही हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.