ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check News : ATM से चार से अधिक बार ट्रांसजेक्शन करने पर क्या देने होंगे 173 रुपये? जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई !

Photo Source :

Posted On:Saturday, October 8, 2022

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एटीएम से चार बार से ज्यादा पैसा निकालने पर खाते से 173 रुपये काट लिए जाएंगे. यह मैसेज ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसमें कहा गया है कि एक एटीएम से चार नकद निकासी के लिए 150 रुपये का कर और 23 रुपये का सेवा शुल्क 173 रुपये वसूला जाएगा। ये नियम 1 जून से लागू हैं। इस संदेश में सरकार की कार्यशैली की आलोचना हो रही है. महंगाई की शिकायत की जा रही है। लेकिन जब पीआईबी फैक्ट चेक ने मैसेज की जांच की तो वह फर्जी निकला। पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने बताया कि आपके बैंक से हर महीने पांच फ्री ट्रांजैक्शन किए जा सकते हैं। बाद के लेनदेन में अधिकतम 21 रुपये की कटौती की जाएगी। अलग से कोई टैक्स नहीं देना होगा।

वायरल मैसेज को लेकर पीआईबी ने आधिकारिक ट्वीट किया है। उनके ट्वीट में लिखा है कि इस वायरल मैसेज में किया गया दावा पूरी तरह गलत है। पीआईबी की टीम का कहना है कि ऐसे मैसेज से दूर रहें, मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं। पीआईबी ने आम जनता से इस तरह के संदेशों को फॉरवर्ड न करने की अपील की है। इस तरह के मैसेज आम जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.