ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Today's Significance: आज ही के दिन बाल गंगाधर तिलक पहली बार किए गए थे गिरफ्तार, जानें 27 जुलाई का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 27, 2024

इतिहास न्यूज डेस्क !!! 27 जुलाई का दिन देश के शूटिंग इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर साबित हुआ जब जसपाल राणा ने 1994 में मिलान, इटली में 46वीं विश्व शूटिंग चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने रिकॉर्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया. विश्व शूटिंग मानचित्र पर यह जसपाल राणा का पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। इसके बाद उन्होंने कई सफलताएं हासिल कर देश को गौरवान्वित किया, लेकिन उनका पहला स्वर्णिम कदम हमेशा याद रखा जाएगा। देश दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।

27 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • 2002 - उक्रेन में एक विमान दुर्घटना में 70 व्यक्ति मारे गये।
  • 2003 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरियाई कंपनी पर नये प्रतिबंध लगाये।
  • 2006 - रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा।
  • 2007 - आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाये जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जवड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।
  • 2008 - सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाली राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

27 जुलाई को जन्मे व्यक्ति

  • 1983 - सीमा पुनिया - भारतीय महिला चक्का फेंक (डिस्कस थ्रोअर) एथलीट हैं।
  • 1967 - आसिफ़ बसरा - भारतीय सिने अभिनेता और टीवी कलाकार थे।
  • 1963 - के. एस. चित्रा - भारत की प्रसिद्ध गायिका हैं।
  • 1960 - उद्धव ठाकरे - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री।
  • 1940 - भारती मुखर्जी - भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका थीं, जिन्होंने अमरीका में कई पुरस्कार जीते थे।
  • 1913 - कल्पना दत्त - आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक।

27 जुलाई को हुए निधन

  • 2017 - एन. धरम सिंह - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे, जो कर्नाटक के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे।
  • 2016 - लच्छू महाराज - भारत के जानेमाने तबला वादक।
  • 2015 - डॉ. अब्दुल कलाम, पूर्व राष्ट्रपति
  • 2006 - शिवदीन राम जोशी - अपने समय के जाने-माने कवि
  • 2002 - कृष्णकान्त - भारत के भूतपूर्व उपराष्ट्रपति थे।
  • 1999 - आई. के. कुमारन - माही क्षेत्र से फ़्राँसीसियों का शासन हटाने वाले प्रमुख व्यक्ति थे।
  • 1992 - अमजद ख़ान, प्रसिद्ध अभिनेता।
  • 1987 - सालिम अली, एक भारतीय पक्षी विज्ञानी और प्रकृतिवादी।
  • 1970 - पत्तम थानु पिल्लई - आधुनिक केरल प्रदेश के प्रमुख नेता।
  • 1944 - पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल - हिन्दी के ख्यातिप्राप्त साहित्यकार और विद्वान् आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के सहयोगी।
  • 1933 - कल्याण सिंह कालवी - नौवीं लोकसभा के सदस्य।
  • 1891 - राजेन्द्रलाल मित्रा - भारत विद्या से संबंधित विषयों के प्रख्यात विद्वान।

27 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

  • केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल स्थापना दिवस


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.