ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check News : CBSE बोर्ड के छात्रों से परीक्षा में शामिल होने के लिए मांगी जा रही रजिस्ट्रेशन फीस! जानें पूरी सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Friday, December 16, 2022

आजकल सोशल मीडिया पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर कई तरह के फर्जी नोटिफिकेशन आ रह हैं । जिसमें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों से रजिस्ट्रेशन फीस की मांग की जा रही है । बता दें कि, ये सब कुछ एक वेबसाइट के जरिए किया जा रहा है । यह वेबसाइट https://cbsegovt.com है और इसके माध्यम से छात्रों से रजिस्ट्रेशन फीस की मांग की जा रही है । मगर जब इस साईट और इस मैसेज की सच्चाई का पता लगाया तो पाया कि, वेबसाइट फर्जी है । इस तरह गलत जानकारी देकर छात्रों से पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही हैं । इस तरह की फर्जी वेबसाइट के जरिए छात्रों से जानकारी लेकर उनके खाते खाली करने की कोशिश की जा रही है अत : छात्रों को सावधान रहने की आवश्यकता हैं । इसके अलावा पीआईबी फैक्ट चेक ने इस ऐड का स्क्रीनशॉट शेयर किया है । उस पर नकली लोगो है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बोर्ड पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह 15 फरवरी, 2023 से शैक्षणिक वर्ष के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की थ्योरी परीक्षा आयोजित करेगा और प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से शुरू होंगी । स्कूलों को इस दौरान पाठ्यक्रम पूरा करने का निर्देश जारी​ किया जा चुका हैं । 12वीं कक्षा की प्रैक्टिकल परीक्षा बोर्ड द्वारा ही बाहरी परीक्षकों द्वारा कराई जाएगी। इसी तरह 10वीं कक्षा के लिए ये आंतरिक परीक्षा की तरह होंगे। सीबीएसई ने इसे लेकर नोटिस जारी किया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.