ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

महाराष्ट्र चुनाव 2024: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या थी पार्टी की प्रतिक्रिया?

Photo Source :

Posted On:Friday, October 18, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट वायरल हो रही है. जिस पर महाराष्ट्र कांग्रेस ने कहा है कि यह सूची फर्जी है. महाराष्ट्र कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि पार्टी ने अभी तक चुनाव को लेकर कोई सूची जारी नहीं की है. इसलिए किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें. हम जल्द ही कांग्रेस की पहली सूची जारी करेंगे।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट किया कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही सूची फर्जी है। कांग्रेस की ओर से अभी तक ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है.

20 के बाद आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 62 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है. 20 अक्टूबर को सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस पहली लिस्ट जारी कर सकती है. उधर, बीजेपी ने 100 से ज्यादा नामों की पहली लिस्ट लगभग फाइनल कर ली है. इसे लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की दो बार बैठक हो चुकी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी एक-दो दिन में पहली सूची जारी कर सकती है.

20 नवंबर को वोटिंग होगी
बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को एक साथ वोटिंग होगी. वहीं, नतीजे 23 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही जारी किए जाएंगे. इस साल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी ने 48 में से 30 सीटें जीतीं। वहीं, एनडीए को सिर्फ 17 सीटों से संतोष करना पड़ा.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.