ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

अगर आधार कार्ड से पैन कार्ड नहीं करेंगे लिंक तो भरना पड़ेगा १० हजार का जुर्माना ?

Photo Source :

Posted On:Monday, April 19, 2021

पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ३१ मार्च थी जिसे सरकार ने आगे बढ़ा दिया है | इस बीच सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी जिसके जरिए दावा किया जा रहा था कि ३१ मार्च २०२१ से पहले पहले अपना परमानेंट अकाउंट नंबर यानी कि पैन अगर आधार से लिंक नहीं किया तो १०००० रुपए जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपका पैन इनवैलिड हो जाएगा।

“पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ३१ मार्च है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपका पैन इनवैलिड हो जाएगा। इसके अलावा आप पर 10,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।“ ऐसा ट्विटर यूजर Fukkard ने यह पोस्ट शेयर की |

इस पोस्ट को फेसबुक पर भी शेयर किया जा रहा था |

पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख ३१ मार्च २०२१ बताई गई थी।​ हालांकि ३१ मार्च की देर शाम केंद्र सरकार ने आखिरी तारीख को बढ़ा कर ३० जून २०२१ करने का ऐलान किया। इनकम टैक्स विभाग ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पर ऐसे कोई रिपोर्ट नहीं है जिसमें यह बताया गया है कि पैन को आधार से लिंक न करने की स्थिति में पैन इनऑपरेटिव या इनवैलिड हो जाएगा |

और साथ ही १०००० हज़ार रूपए के जुर्माने की बात भी गलत है क्योकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार २३ मार्च को ही लोकसभा में वित्तीय बिल २०२१ पास किया गया है जिसके तहत इनकम टैक्स एक्ट १९६१ में सेक्शन २३४ह जोड़ा गया है। इसके अनुसार अगर कोई व्यक्ति निर्धारित समय सीमा के बीच पैन को आधार से लिंक नहीं करता है तो उससे अधिककतम १००० रुपए जुर्माना वसूला जा सकता है। पहले यह नया कानून १ अप्रैल से लागू होना था लेकिन डेडलाइन बढ़ने के बाद फिलहाल यह लागू नहीं होगा। आपको बता दें कि अगर पैन आधार से लिंक नहीं होगा तो न तो आप बैंक में खाता खुलवा सकेंगे और न ही ५०००० रुपए से ज्यादा की बैंक ट्रांजेक्शन कर सकेंगें। इन दोनों ही कामों के लिए पैन जरूरी है। इससे यह पता चलता है ये पोस्ट भ्रामक है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.