ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे रही है सरकार ! जानिए क्या हैं इस वायरल मैसेज की सच्चाई !

Photo Source :

Posted On:Monday, July 25, 2022

फैक्ट चेक न्यूज डेस्क !!! इस समय सोशल मीडिया पर सरकारी नौकरियों को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं और इस दौरान एक मैसेज ने लोगों में उत्सुकता बढ़ा दी है । दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की एक परिवार एक नौकरी योजना के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी । बताया जा रहा है कि, इतना ही नहीं, इस जानकारी से जुड़ा एक यूट्यूब वीडियो भी आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं, जिसमें इस बात का दावा किया जा रहा हैं कि, केंद्र सरकार की "एक परिवार एक नौकरी योजना" के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी । जब पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने इस दावे की जांच की तो उन्होंने पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है और केंद्र सरकार की तरफ से ऐसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही हैं ।इसके आगे पीआईबी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस तरह के फर्जी वीडियों पर ध्यान ना दें और ना ही इसे आगे भेजें ।

एक #YouTube वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की "एक परिवार एक नौकरी योजना" के तहत हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी#PIBFactCheck

▶️यह दावा फ़र्ज़ी है

▶️केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है

▶️कृपया इस तरह के वीडियो को शेयर ना करें pic.twitter.com/Sr6m1o7vJw

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 22, 2022

पीआईबी फैक्टचेक टीम ने इस फेक मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर शेयर किया है और साथ ही इस पर फर्जी मुहर लगा दी गई है । अब आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस मैसेज में लिखा है कि हर परिवार के 18 से 48 साल की उम्र के उम्मीदवारों को नौकरी के अवसर मिलेंगे मगर इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा । इसके लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। योजना का नाम एक परिवार एक नौकरी योजना है ।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.