ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check: क्या भारत सरकार 200 के नोट पर छापेगी छत्रपति शिवाजी की तस्वीर? यहां जानें सच

Photo Source :

Posted On:Thursday, March 20, 2025

नई दिल्ली: सोशल मीडिया के मौजूदा दौर में अफवाहें और फर्जी खबरें बड़ी तेजी से फैलती हैं। आए दिन किसी बड़ी हस्ती, योजना या नीति को लेकर भ्रामक जानकारियां वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया कि भारत सरकार 200 रुपये के नोट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर लगाने जा रही है। लेकिन जब इस वायरल खबर की सच्चाई जांची गई, तो पूरी तरह से झूठी निकली।

क्या है वायरल दावे का सच?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक यूजर @fan_bhagat_singh_da_1931 द्वारा एक पोस्ट शेयर की गई। इसमें एक तस्वीर दिख रही है, जिसमें 200 रुपये के भारतीय नोट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो लगी हुई है। पोस्ट में दावा किया गया, “भारत सरकार का बड़ा फैसला! 200 रुपये की नोट पर अब लगेगी छत्रपति शिवाजी महाराज की फोटो। आपको यह फैसला कैसा लगा?” यह दावा इतना वायरल हुआ कि कई लोग इसे सच मानने लगे। लेकिन जयपुर वोकल्स की ओर से किए गए फैक्ट चेक में ये साफ हो गया कि यह दावा पूरी तरह झूठा है।

फैक्ट चेक में सामने आया सच

इस दावे की सच्चाई जानने के लिए सबसे पहले गूगल ओपन सर्च पर खोज की गई। कहीं भी ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं मिली कि भारत सरकार या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 200 रुपये के नोट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर लगाने का निर्णय लिया है। इसके बाद RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जांच की गई, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जांच में आगे बढ़ते हुए भाजपा नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नीतेश राणे का पुराना ट्वीट सामने आया। 26 अक्टूबर 2022 को उन्होंने एक एडिटेड नोट की तस्वीर ट्वीट की थी। दरअसल, AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने उस वक्त केंद्र सरकार से नोटों पर भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की तस्वीर लगाने की अपील की थी। इसी पर कटाक्ष करते हुए राणे ने छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर वाला नोट शेयर किया था।

RBI की ओर से कोई घोषणा नहीं

RBI ने अब तक किसी भी नोट पर किसी ऐतिहासिक व्यक्ति या देवी-देवताओं की तस्वीरें छापने की कोई घोषणा नहीं की है। अभी भारतीय नोटों पर केवल महात्मा गांधी की तस्वीर मौजूद है। जयपुर वोकल्स की फैक्ट चेक टीम ने साफ किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 200 रुपये के नोट की तस्वीर एडिटेड है और पूरी तरह फेक है।

लोगों से अपील: फर्जी खबरों से रहें सावधान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर और खबर पूरी तरह से भ्रामक है। लोग किसी भी असत्यापित पोस्ट या दावे पर विश्वास करने से पहले फैक्ट चेक जरूर करें। जयपुर वोकल्स और अन्य फैक्ट चेकिंग एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और जिम्मेदारी से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.