ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check: शाहरुख खान ने सपोर्ट में पहनी फलस्तीन के झंडे वाली जैकेट? इजरायल-हमास वॉर के बीच वायरल हो रही फोटो

Photo Source :

Posted On:Friday, December 22, 2023

इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिल रहे हैं, जो गाजा पट्टी की बात कर रहे हैं. कई पुरानी तस्वीरों को हालिया घटनाओं के साथ भी शेयर किया जा रहा है. इतना ही नहीं, कुछ तस्वीरें तो ऐसी भी हैं जिनका मौजूदा घटना से कोई संबंध नहीं है. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. फोटो में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान नजर आ रहे हैं और इसे इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि शाहरुख खान फिलिस्तीन का समर्थन कर रहे हैं.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस वायरल तस्वीर में जो शाहरुख खान ने कपड़े पहने हैं उनका डिजाइन किसी देश के झंडे जैसा दिखाई दे रहा हैं ।

जांच में क्या आया सामने

हमने वायरल फोटो की सच्चाई जानने के लिए इसकी जांच की। जांच में पता चला कि वायरल फोटो का हालिया घटना से कोई संबंध नहीं है. फोटो की सच्चाई जानने के लिए फोटो को रिवर्स सर्च करने पर पता चला कि ये 9 साल पुरानी फोटो है. रिवर्स सर्च करने पर शाहरुख खान फैन क्लब का अगस्त 2014 का एक ट्वीट मिला, जिसमें वायरल तस्वीर थी। ट्वीट के कैप्शन के मुताबिक, ये तस्वीर दुबई के जुमेराह प्लाजा की है. कैप्शन से यह भी पता चला कि यह तस्वीर रॉयल एस्टेट्स के एक टीवी विज्ञापन के शूट की है।

क्या है वायरल फोटो का सच?

जांच में दुबई की मनोरंजन वेबसाइट दुबईब्लिस की फेसबुक पर एक पोस्ट भी मिली। 9 अगस्त 2014 को किए गए एक पोस्ट में बताया गया कि इस फोटो में शाहरुख खान ने यूएई के झंडे जैसी दिखने वाली जैकेट पहनी हुई है. फिलिस्तीन और यूएई के झंडे से मिलान किया जाए तो शाहरुख खान की जैकेट का प्रिंट यूएई के झंडे जैसा ही है। संयुक्त अरब अमीरात और फ़िलिस्तीन दोनों के झंडों में हरा, सफ़ेद, काला और लाल रंग है। बाईं ओर लाल रंग है और तीन रंगों की तीन धारियां हैं। यूएई के झंडे में ऊपर से नीचे तक पट्टी में रंगों का क्रम इस प्रकार है- हरा, सफेद और काला। वहीं फिलिस्तीन के झंडे में रंगों का क्रम है- काला, सफेद और हरा.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.