ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check News : क्या, 9वीं पास छात्रों को सिर्फ 450 रुपये में लैपटॉप दे रही मोदी सरकार? जानें क्या हैं इस वायरल मैसेज की सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Thursday, December 22, 2022

आजकल आए दिन सोशल मीडिया पर कई तरह से मैसेज वायरल होते रहते हैं जिसमें कई तो सच्चे होते है। और कई बिलकुल झूठे । इसी बीच इन दिनों एक मेसेज काफी वायरल हो रहा हैं जिसमें कहा जा रहा हैं कि, केंद्र सरकार 9वीं पास भारतीय छात्रों को महज 450 रुपये में लैपटॉप दे रही है। यह मैसेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। pmssgovt.online नाम की एक वेबसाइट ने दावा किया है कि केंद्र सरकार 9वीं से लेकर ग्रेजुएशन तक पढ़ने वाले छात्रों को लैपटॉप देगी. उन्हें पंजीकरण शुल्क के रूप में केवल 450 रुपये जमा करने होंगे।

वहीं, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने इस वायरल दावे को खारिज करते हुए तथ्य-जांच की है कि केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना शुरू नहीं की है। pmssgovt.online वेबसाइट खुद को लैपटॉप योजना की आधिकारिक वेबसाइट होने का दावा करती है। पीआईबी ने ट्वीट कर बताया कि "एक वेबसाइट http://pmssgovt.online/ 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय लैपटॉप योजना 2022' के नाम पर 11वीं कक्षा से स्नातक तक के छात्रों को मुफ्त लैपटॉप देने का दावा कर रही है। यह वेबसाइट फर्जी है। सरकार भारत ऐसी किसी योजना को क्रियान्वित नहीं कर रहा है।''

फर्जी वेबसाइट पर छात्रों को दिए गए लैपटॉप का मॉडल भी बताया गया है। वेबसाइट पर बताया गया है कि, ''भारत सरकार ने छात्रों को HP Core i3 11th Gen (8GB/512GB SSD/Windows 11) लैपटॉप देने का फैसला किया है. पीएम नेशनल लैपटॉप योजना की राशि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के प्रथम माह में एक किस्त में विद्यार्थियों के बैंक खाते में जमा की जाएगी.'' हालांकि पीआईबी ने इस दावे को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे झूठा करार दिया है.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.