ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check: राहुल गांधी के खिलाफ मल्लिकार्जुन खरगे ने दिया बयान? यहां जानें वायरल Video का सच

Photo Source :

Posted On:Friday, September 19, 2025

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है, "राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।" यह दावा सुनकर कई लोग चौंक गए, लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई की जांच की गई, तो पूरी तस्वीर कुछ और ही निकली।

दरअसल, यह दावा पूरी तरह से भ्रामक और एडिटेड है। फैक्ट चेक में यह साबित हो गया कि वीडियो में जो बयान दिखाया जा रहा है, वह खरगे के असली भाषण से काट-छांटकर जोड़कर बनाया गया है ताकि भ्रम फैलाया जा सके।


क्या था वायरल दावा?

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने 9 और 12 सितंबर 2025 को यह वीडियो शेयर किया। एक यूज़र ने लिखा –

"चील की जगह भैंस उड़ती है?"
वहीं, दूसरे ने कहा –
“नमूने कहो या पप्पू कहो बात एक ही हैं... चमचे बेलचे ओल्ड हो बजवाते ही रहते हैं।”

इन पोस्टों के साथ एक वीडियो क्लिप जोड़ी गई थी जिसमें मल्लिकार्जुन खरगे को यह कहते हुए दिखाया गया कि "राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।"

फैक्ट चेक: क्या है सच्चाई?

हमने वायरल वीडियो के एक की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया, जिससे हमें यह वीडियो कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला।
यह वीडियो 7 जुलाई 2025 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई एक जनसभा का है।

असल भाषण में मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा था कि

"अगर हमारे नेता कमजोर पड़ेंगे, तो छत्तीसगढ़ में पार्टी कमजोर होगी और यहां पार्टी कमजोर होगी, तो उसका असर सीधे दिल्ली तक पहुंचेगा।"

इसके बाद उन्होंने कहा –

"अगर पार्टी कमजोर होगी, तो राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। यही इनकी मंशा थी।"

यानि कि वह यह समझा रहे थे कि भाजपा कांग्रेस को कमजोर करके राहुल गांधी को रोकना चाहती है। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वाक्य के पहले हिस्से को हटा दिया गया और सिर्फ यह हिस्सा दिखाया गया कि “राहुल गांधी पीएम नहीं बनेंगे” – जिससे गलत मतलब निकाला जा सके।


आगे क्या कहा खरगे ने?

करीब 1:06:45 मिनट पर खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा –

“अगर आकाश में चील उड़ती है तो ये लोग कहते हैं कि भैंस उड़ रही है।”

इस बयान का भी इस्तेमाल भ्रामक मीम्स और कैप्शन के लिए किया गया है।


निष्कर्ष: वायरल दावा फर्जी है

फैक्ट चेक के अनुसार, मल्लिकार्जुन खरगे का बयान एडिट किया गया है। उनका पूरा बयान भाजपा की रणनीति और कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिशों के खिलाफ था। उन्होंने राहुल गांधी को कमजोर करने की साजिश की बात कही थी, ना कि यह कि वह पीएम नहीं बनेंगे।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.