ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check: क्या अब Voter ID को आधार कार्ड से जोड़ना होगा जरूरी, जानें पूरी सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Tuesday, February 21, 2023

फिलहाल वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक करने की खबरें आ रही हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने अब आधार कार्ड को वोटर आईडी से लिंक कराना जरूरी कर दिया है। आइए आपको बता दें कि, आखिर इस दावे में कितनी सच्चाई हैं । दरअसल, सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 को देखते हुए अब वोटर आईडी और आधार कार्ड को लिंक कराना जरूरी हैं । मगर ,पीआईबी फैक्ट ने वायरल पोस्ट को ट्वीट कर इसकी पड़ताल की और पीआईबी की टीम ने कहा कि ये दावा पूरी तरह से फर्जी हैं । आधार कार्ड को मतदाता पहचान पत्र से जोड़ना स्वैच्छिक बताया गया है।

जानें , आप कैसे लिंक कर सकते हैं

अगर आप आधार और वोटर आईडी को घर बैठे लिंक करना चाहते हैं तो, इसके लिए आपको आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा। वोटर आईडी को आधार से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले https://nvsp.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट पर जाने के बाद लॉगिन पर क्लिक करें। यहां आपको पहले नए यूजर के तौर पर रजिस्टर करने का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको मोबाइल नंबर और कैप्चा डालना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल पर एक ओटीपी भी मिलेगा।

इस ओटीपी को डालने के बाद यह पेज खुल जाएगा। यहां आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी। इसे भरकर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। सभी जानकारी सबमिट करने के बाद, एक पावती नंबर अपने आप दिखाई देगा। पावती संख्या का उपयोग मतदाता पहचान पत्र की जांच के लिए किया जा सकता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.