ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Fact Check: एशिया कप 2025 में भारत-पाक मैच देखने पहुंचे थे रोहित शर्मा? यहां जानें वायरल Video का सच

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 24, 2025

14 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए भारत-पाकिस्तान एशिया कप मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट से हराया। यह मैच दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के माहौल में हुआ, जिससे यह मुकाबला और भी ज्यादा चर्चाओं में रहा। इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा स्टेडियम में मौजूद थे और उन्होंने यह मैच लाइव देखा।

क्या है वायरल दावा?

फेसबुक, यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 14 सितंबर को एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने लिखा, "रोहित शर्मा पहुंचे भारत-पाकिस्तान का मैच देखने दुबई स्टेडियम।" इस दावे के साथ वीडियो को शेयर किया जा रहा है जिसमें रोहित शर्मा स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के तेजी से वायरल होने के बाद लोगों में यह भ्रम फैल गया कि कप्तान रोहित शर्मा वाकई इस अहम मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे थे।

फैक्ट चेक: क्या वाकई रोहित शर्मा स्टेडियम में थे?

इस दावे की सत्यता की जांच की गई और वायरल वीडियो की पड़ताल की गई। सबसे पहले वीडियो के एक की-फ्रेम को Google Reverse Image Search की मदद से जांचा गया। इस दौरान पता चला कि यह वीडियो हाल का नहीं है।

जांच के दौरान न्यूज नेशन की एक रिपोर्ट में यही फुटेज मिला, जहां बताया गया कि यह वीडियो मुंबई टी20 लीग के फाइनल का है, जो वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। उस समय रोहित शर्मा वहां बतौर दर्शक पहुंचे थे और कैमरे में कैद हुए थे।

इसके बाद अगली पड़ताल में हमें Rushii नाम के एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर यही वीडियो मिला, जिसे 13 जून 2025 को पोस्ट किया गया था — यानी एशिया कप मैच से करीब तीन महीने पहले।

अंत में, दोनों वीडियो की बारीकी से तुलना करने पर पाया गया कि वायरल वीडियो और 13 जून को पोस्ट किए गए वीडियो में कोई अंतर नहीं है। इससे स्पष्ट होता है कि वीडियो को हालिया भारत-पाकिस्तान मुकाबले से जोड़कर भ्रामक दावा फैलाया जा रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.