ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

सोनिया गांधी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलने गई थीं ?

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

पड़ोसी देश बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी २६-२७ मार्च को दो दिवसीय यात्रा पर थे | इस यात्रा के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कुछ कांग्रेस नेताओं की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर घूमने लगी। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी शेख हसीना के सामने बैठी हैं और दोनों आपस में कुछ बातचीत कर रही थी ऐसा उस तस्वीर में नज़र रहा था | पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कुछ और लोग भी मौजूद दिखाई दे रहे थे | इस तस्वीर के साथ तंज करते हुए कहा जा रहा है कि यूपीए सरकार के दौरान सोनिया गांधी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बांग्लादेश की यात्रा पर ले गई थीं | तस्वीर में सोनिआ गाँधी और शैख़ हसीना मुख्य नज़र रही थी इसलिए सोशल मीडिया पर यूजर्स मनमोहन सिंह पर कटाक्ष कर रहे हैं कि यूपीए सरकार के दौरान वे महज एक कठपुतली थे जिसकी डोर किसी और के हाथ में थी |

एक फेसबुक यूजर ने २८ मार्च को ये तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखाएक बार सोनिया गांधी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बांग्लादेश के दौरे पर ले गई थीं! |
सच्चाई ये है कि ये तस्वीरें अक्टूबर २०१९ में खींची गई थी जब नई दिल्ली में कांग्रेस नेता शेख हसीना से मुलाकात करने पहुंचे थे। ६ अक्टूबर २०१९ को प्रकाशि‍त एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना ने नई दिल्ली में सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की थी जिनमें प्रियंका गांधी वाड्रा आनंद शर्मा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी शामिल थे। उस वक्त शेख हसीना चार दिवसीय दौरे पर भारत आई थीं। उस बैठक में दोनों देशों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई थी। वायरल तस्वीर यूपीए शासनकाल के दौरान की नहीं अक्टूबर २०१९ की है। इसके अलावा ये तस्वीर बांग्लादेश में नहीं, बल्कि नई दिल्ली में खींची गई थी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.