ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

क्या सोनिया गांधी ने पहली बार मोदी और भाजपा के डर से मनाई होली ?

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 20, 2021

कोरोना की महामारी के साथ साथ पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं जिसके चलते सोशल मीडिया पर पार्टियों को लेकर कई तरह के दावे वायरल हो रहे है | इस बीच 29 मार्च को होली का त्यौहार भी मनाया गया। होली के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल होने लगी जिसमें वे कुछ लोगों के साथ रंगों से होली मनाते हुए नजर आ रही थी। दोनों के चेहरों पर गुलाल लगा देखा जा रहा था | इस तस्वीर के साथ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि तस्वीर इस साल २९ मार्च की है जब गांधी परिवार ने होली खेली थी। अब इस तस्वीर के साथ तना मारा जा रहा था की मोदी के प्रभाव और हिन्दुओं की एकता की वजह से 'सेक्युलर' गांधी परिवार ने पहली बार हिन्दुओं का होली त्योहार मनाया। “घोर कलयुग...हे प्रभु! ७ वर्ष पूर्व तक किसने सोचा था कि जीवन में ऐसा दिन भी देखने को मिलेगा जब परम पवित्र परिवार के लोग भी मुसकुराते हुए बहुसंख्यक हिन्दुओ का 'सांप्रदायिक' त्योहार होली मना रहे होंगे”, एक ट्विटर यूजर ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए लिखा | तस्वीर के साथ किए जा रहे दावे भ्रामक हैं। ये तस्वीर इस साल की नहीं बल्कि 2016 की है जब सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने दिल्ली में होली मनाई थी।

ये दावा भी गलत है कि गांधी परिवार ने इस साल पहली बार होली मनाई। मोदी सरकार से पहले भी सोनिया गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली मना चुकी हैं जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर मौजूद हैं। सोनिया गांधी पहले भी मना चुकी हैं होली वायरल दावों में कोई सच्चाई नहीं है। इसलिए सोशल मीडिया पर शेयर ये दावे फर्जी हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.