ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

क्या कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों को मिल रहे 5000 रुपये? जानें पूरी सच्चाई

Photo Source :

Posted On:Friday, July 15, 2022

आजकल सोशल मीडिया का उपयोग सही सूचना देने में कम और गलत सूचना देने में बहुत ज्यादा किया जा रहा है जिससे लोगों में भ्रम पैदा होता हैं और लोग गलत सूचना को सही मान लेते हैं । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, हाल ही में एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि, कोविड—19 की वैक्सिन लगाने वालों को सरकार करीब 5000 रूपए दे रही हैं और जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है, उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा पांच हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं । इसके आगे इस मैसेज में कहा जा रहा है कि, ये योजना 30 जुलाई 2022 तक ही चालू हैं ।

इतना ही नहीं, इस वायरल मैसेज में एक लिंक भी शेयर किया गया है जिस पर जाकर लोगों को अपनी जानकारी देने को कहा जा रहा हैं । मगर जब इस मैसेज की जांच पीआईबी फैक्ट चेक ने की तो पाया कि ये संदेश पूरी तरह से फर्जी है जिसको लोगों से पैसे एठने के लिए उपयोग किया जा रहा है । इसके आगे पीआईबी ने आम जनता से अपील की है कि वह इस मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करे । इसके आगे पीआईबी ने कहा है कि, इस मैसेज से साइबर क्राइम वाले आपके साथ फ्रॉड भी कर सकते हैं तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता हैं ।


एक वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन लगवा ली है उन्हें एक ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण विभाग द्वारा ₹5,000 प्रदान किए जा रहे हैं #PIBFactcheck:

▶️ इस मैसेज का दावा फर्जी है
▶️ कृपया इस फर्जी मैसेज को फॉरवर्ड न करें pic.twitter.com/AV8asQzexu

— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 12, 2022


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.