ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आखिर क्यों India और World के लिए है बहुत गर्व का दिन, जानें 9 अगस्त क्यों है खास

Photo Source :

Posted On:Friday, August 9, 2024

इतिहास में हर दिन खास होता है, अगर देश-दुनिया के इतिहास को हर दिन खंगाला जाए तो कई चीजें जानने और समझने को मिलेंगी। 9 अगस्त की भी अपनी खासियत हैं और यह दिन भी बहुत महत्वर्पूण हैं तो आइए जानते हैं क्यों हैं आज का दिन खास

9 अगस्त को भारत समेत पूरी दुनिया में विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पहली बार 1994 को अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी वर्ष घोषित किया था। इसके साथ ही बता दें कि 9 अगस्त को नागासाकी दिवस भी मनाया जाता हैं। अमेरिका द्वारा 9 अगस्त को दक्षिणी जापान के बन्दरगाह नगर नागासाकी पर 11 बजकर, 1 मिनट पर 6 किलो. का प्लूटोनियम-239 वाला 'फैट मैन' नाम का बम गिराया गया था । इसके अलावा 9 अगस्त के दिन को 'अगस्त क्रांति दिवस' के रूप में भी जाना जाता है।

9 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाओं की बात करें तो आज ही के​ दिन सन 1925 में प्रसिद्ध काकोरी काण्ड की घटना घटित हुई थी । इसके अलावा मुंबई में 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के साथ ‘करो या मरो’ का नारा देने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 50 समर्थकों के साथ गिरफ्तार किए गए थे । 1942 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने मलाया में जापान की मदद से इंडियन नेशनल आर्मी की स्थापना की थी । 1971 में भारत और पाकिस्तान ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए थे । इसके साथ ही बता दें कि साल 2012 में भारतीय सेना ने परमाणु हमला करने में सक्षम अग्नि-2 बैलेस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था ।

आज ही के दिन 1892 में भारतीय विख्यात पुस्तकालाध्यक्ष और शिक्षाशास्त्री एस. आर.रंगनाथन का, 1893 में भारतीय उपन्यासकार शिवपूजन सहाय का, 1909 में कन्नड़ भाषा के प्रमुख साहित्यकार विनायक कृष्ण गोकाक का, 1933 में आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का, 1937 में हिंदी साहित्यकार अभिमन्यु अनंत का, 1954 में भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान का, 1969 में भारतीय अभिनेता विवेक मुशरान का, 1975 में भारतीय अभिनेता महेश बाबू का, 1980 में भारत के बॉडीबिल्डर सुहास मधुकर खामकर का और 1991 में भारतीय फिल्म अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का जन्म हुआ था

आज ही के दिन 1970 में स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोकनाथ चक्रवर्ती का, 2002 में प्रसिद्ध कथावाचक एवं हिन्दी साहित्यकार रामकिंकर उपाध्याय का, 2016 में अरुणाचल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल का निधन हुआ था।

तो दोस्तों ये था आज के दिन से जुड़ा इतिहास, वीडियो देखने के लिए धन्यवाद, अगर आपको यह वीडियो पसंद आया तो प्लीज कमेंट कर अपनी राय दें, चैनल को सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें, और अपने फ्रेंड्स और फेमिली के साथ इसे जरूर शेयर करें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.