ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

1947 में आज ही के दिन संविधान सभा ने तिरंगे को ‘राष्ट्रीय ध्वज’ के तौर पर किया था अंगीकार, जानें 22 जुलाई का इतिहास

Photo Source :

Posted On:Monday, July 22, 2024

22 जुलाई का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इसी दिन 1947 में संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया था। भारतीय ध्वज, जिसे तिरंगे के नाम से भी जाना जाता है, भारत की स्वतंत्रता, लोकतंत्र और विविधता का प्रतीक है। 22 जुलाई 1981 में आज ही के दिन भारत का पहला भूस्थैतिक उपग्रह एप्पल चालू हुआ था। 22 जुलाई 2012 को प्रणब मुखर्जी को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया। 2001 में 22 जुलाई को आठ देशों के समूह का एक सम्मेलन जिनेवा में आयोजित किया गया था।

22 जुलाई का इतिहास इस प्रकार है.

  • आज ही के दिन 2014 में एक रिपोर्ट में 9/11 हमले को सरकारी संस्थानों की विफलता बताया गया था।
  • आज ही के दिन 2012 में प्रणब मुखर्जी को भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था।
  • 2003 में 22 जुलाई को इराक में हवाई हमले में तानाशाह सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए थे.
  • 2001 में शेर बहादुर देउबा नेपाल के नये प्रधानमंत्री बने।
  • 2001 में आज ही के दिन जिनेवा में समूह आठ का सम्मेलन आयोजित किया गया था।
  • 1988 में आज ही के दिन 500 अमेरिकी वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार अनुसंधान का बहिष्कार करने की कसम खाई थी।
  • भारत का पहला भूस्थैतिक उपग्रह एप्पल 22 जुलाई 1981 को चालू हुआ।
  • 1969 में आज ही के दिन सोवियत संघ ने स्पुतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रह लॉन्च किये थे।
  • 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाया।
  • 22 जुलाई, 1918 को लंदन के पास जर्मन विमान से टक्कर में भारत के पहले पायलट इंद्रलाल रॉय की मृत्यु हो गई।
  • लोकसभा के पहले सदस्य सरदार तेजा सिंह अकरपुरी का जन्म 22 जुलाई 1894 को हुआ था।
  • आज ही के दिन 1775 में जॉर्ज वाशिंगटन ने अमेरिकी सेना की कमान संभाली थी।
  • आज ही के दिन 1731 में स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किये।

(22 july ka itihas) - प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म

  • आज ही के दिन 2013 में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन के पहले बेटे प्रिंस जॉर्ज का जन्म हुआ था।
  • महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस का जन्म आज ही के दिन 1970 में हुआ था।
  • 22 जुलाई 1965 को प्रसिद्ध भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता संदीप पांडे का जन्म हुआ, जिन्हें रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • संगीतकार डोनाल्ड ह्यू डॉन हेनले का जन्म 22 जुलाई 1947 को हुआ था।
  • प्रसिद्ध पार्श्व गायक मुकेश का जन्म आज ही के दिन 1923 में हुआ था।
  • प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई 1898 को हुआ था।

22 जुलाई को निधन

  • 1968 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध महिला डॉक्टर और पद्म भूषण से सम्मानित मुत्तु लक्ष्मी रेड्डी का निधन हुआ था।
  • 22 जुलाई 1933 को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक यतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का निधन हुआ।

22 जुलाई को प्रमुख त्यौहार

  • राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.