ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Safala Ekadashi 2022: आज के दिन करें इन मंत्रो का जाप, मिलेगा दोगुना लाभ

Photo Source :

Posted On:Monday, December 19, 2022

आज 19 दिसंबर 2022 को सोमवार सफला एकादशी है। इस व्रत को लेकर ऐसा माना जाता हैं कि, इस दिन व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है । आज के दिन मंत्र जाप का शुभ फल मिलता है, तो ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि इस दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए और सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त क्या है जिससे आपके सभी पाप और संकट दूर हो जाएंगे।

सफला एकादशी का शुभ मुहूर्त :—

सफला एकादशी पौष कृष्ण की एकादशी तिथि यानी की आज दिनांक 19 दिसंबर 2022 को दोपहर 3 बजकर 32 मिनट से लेकर अगले दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 32 तक रहेगा. वहीं सफला एकादशी का पूजा मुहूर्त सुबह 07 बजकर 09 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 26 तक रहेगा. पूजा का दूसरा शुभ मुहूर्त 9 बजकर 43 मिनट से लेकर सुबह 11 बजकर 01 मिनट तक रहेगा.

इस तरह से करें पूजा
1.आज सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और सूर्य देव को जल अर्पित करें. उसके बाद व्रत संकल्प लें और भगवान विष्णु की अराधना करें.
2.आज पीला वस्त्र पहना शुभ माना जाता है. घर में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें और विधि विधान के साथ पूजा करें.

आज करें इन मंत्रों का जाप, दूर होंगे सभी कष्ट

1.ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

2.ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीवासुदेवाय नमः

3.ॐ नमो नारायणाय

4.लक्ष्मी विनायक मंत्र

दन्ताभये चक्र दरो दधानं,

कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया

लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

5.धन-वैभव मंत्र -

ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।

6.ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।

यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।।

7.लक्ष्मी स्त्रोत

श्रियमुनिन्द्रपद्माक्षीं विष्णुवक्षःस्थलस्थिताम्॥

वन्दे पद्ममुखीं देवीं पद्मनाभप्रियाम्यहम्॥


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.