ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

आज से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, मिलेगी कर्ज से मुक्ति!

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 11, 2024

शास्त्रों में कहा गया है कि राधाष्टमी के दिन व्रत करने से भक्तों को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन चंद्रदेव अपनी राशि बदलेंगे। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रदेव को मन का स्वामी कहा गया है। इस साल चंद्रदेव के राशि परिवर्तन से दो राशि के जातकों पर राधा और श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसेगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो दो राशियां जिनकी किस्मत बदलने वाली है।

चन्द्र गोचर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल 11 सितंबर यानी आज चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रदेव के स्थान परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। इस बार चंद्रदेव का गोचर दो राशियों के लिए धन लाभ का योग लेकर आ रहा है। आज रात 9 बजकर 21 मिनट पर चंद्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

वृश्चिक

गोचर के बाद वृश्चिक राशि के जातकों को चंद्रदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। गोचर के बाद चंद्र देव वृश्चिक राशि के दूसरे भाव में प्रवेश करेंगे। चंद्रदेव के दूसरे भाव में आने से वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। साथ ही मन भी प्रसन्न रहेगा और जातक कहीं घूमने भी जा सकते हैं। वृश्चिक राशि के जातक इस दिन दान करें तो उन्हें मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

कुम्भ

चंद्र देव के गोचर से कुंभ राशि वालों को भी विशेष लाभ मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों को मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। इस दिन कुंभ राशि वालों को भगवान शिव की कृपा से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इतना ही नहीं चंद्रदेव और शिवजी की कृपा से कमाई में भी बढ़ोतरी होगी। जो लोग बिजनेस करते हैं उनके लिए यात्रा का भी योग बन सकता है। परिवार में बड़े भाई का प्रेम मिलेगा और पत्नी का प्रेम बढ़ेगा। घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.