ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शी जिनपिंग G20 समिट के लिए भारत नहीं आएंगे, बाइडेन ने कहा, मुझे यह जानकर निराशा हुई, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 4, 2023

मुंबई, 4 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत के नई दिल्ली में 9 से 10 सितंबर को होने वाली G20 समिट में नहीं आएंगे। उनकी जगह चीन के प्रीमियर यानी प्रधानमंत्री ली कियांग आ रहे हैं। अमेरिकी न्यूज वेबसाइट द हिल की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडेन ने कहा, मैं यह जानकर काफी निराश हूं। हालांकि मैं उनसे मिलूंगा। बाइडेन ने यह नहीं बताया कि वे जिनपिंग से कब और कहां मिलेंगे। जब शी जिनपिंग और बाइडेन की मुलाकात को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बाइडेन ने कैंप डेविड में इसे लेकर जानकारी दी थी। वे चीन के साथ बातचीत आगे बढ़ाकर रिश्ते सुधारना चाहते हैं। आपको बता दे, दोनों राष्ट्रपति आखिरी बार पिछले साल इंडोनेशिया में हुई G20 समिट में मिले थे। तब से जासूसी बैलून और ताइवान को लेकर दोनों देशों में तनातनी और बढ़ चुकी है। अमेरिका ने आरोप लगाए थे कि चीन उसके बातचीत के प्रस्तावों को ठुकरा रहा है।

वहीं, रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का घरेलू हालात पर ज्यादा फोकस है। चीन की आर्थिक रफ्तार तेजी से कम हो रही है। ऐसे में वे इस साल केवल 5 दिन देश से बाहर रहे हैं। जिनपिंग 6 सितंबर से होने वाले आसियान समिट में भी हिस्सा लेने नहीं जा रहे हैं। G20 और आसियान में उनकी जगह प्रीमियर ली कियांग शामिल होंगे। साथ ही, BBC की रिपोर्ट के मुताबिक चीन की खराब होती अर्थव्यवस्था के लिए रियल एस्टेट सेक्टर जिम्मेदार है। पिछले 2 दशकों में रियल एस्टेट सेक्टर में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। हालांकि कोरोना की वजह से प्रॉपर्टी की मांग में तेजी से गिरावट आई। इससे प्रॉपर्टी की कीमत काफी कम हो गईं।

तो वहीं, रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीन के प्रेसिडेंट जिनपिंग के अलावा सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भी G20 समिट में शामिल न होने की आशंका है। न्यूज एजेंसी ANI ने पाकिस्तानी मीडिया द नेशन के हवाले से बताया कि क्राउन प्रिंस ने G20 में भारत आने का प्रोग्राम कैंसिल कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि समिट के बाद वे 11 सितंबर को एक दिन के लिए भारत की स्टेट विजिट पर रहेंगे। इसके ठीक पहले वे कुछ घंटों के लिए पाकिस्तान भी जाने वाले थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा- बिन सलमान का पाक दौरा स्थगित हो गया है और इसकी नई तारीखें जल्द ही बताई जाएंगी।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.