ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

बिलावल भुट्टो जरदारी कौन हैं, जिन्हें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने बनाया PM पद का उम्मीदवार

Photo Source :

Posted On:Friday, January 5, 2024

पाकिस्तान में इस साल होने वाले राष्ट्रीय चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. पीपीपी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में बिलावल भुट्टो के नाम पर मुहर लगी. इस दौरान पीपीपी का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया गया.

कौन हैं बिलावल भुट्टो जरदारी?

बिलावल भुट्टो जरदारी के पिता आसिफ अली देश के राष्ट्रपति रह चुके हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो और उनकी पत्नी नुसरत भुट्टो के पोते हैं। बिलावल का जन्म 21 सितंबर 1988 को कराची में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और रशीद स्कूल फॉर बॉयज़, क्राइस्ट चर्च से पूरी की।

बिलावल भुट्टो के नाम पर बनी सहमति

पीपीपी अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी की अध्यक्षता में सीईसी की एक हाइब्रिड बैठक हुई, जिसमें पार्टी के चुनाव अभियान, घोषणापत्र, देश में वर्तमान राजनीतिक स्थिति और अन्य दलों के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर चर्चा की गई। इसी बैठक के दौरान आसिफ अली ने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर बिलावल भुट्टो का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर सभी सदस्यों ने अपना समर्थन जताया.

बिलावल भुट्टो ने क्या कहा?

चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद बिलावल भुट्टो ने कहा कि आतंकी खतरे के बावजूद वह चार प्रांतों में पीपीपी का चुनाव अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद वह उन सभी नीतियों को खत्म कर देंगे जिनसे पाकिस्तान में आतंकवाद को पनपने का मौका मिला। इसके साथ ही उन्होंने बड़े उद्योगों को दी जाने वाली 1500 अरब पाकिस्तानी रुपये की सब्सिडी हटाकर किसानों के हित में निवेश करने का संकल्प लिया.

मां को गोली मार दी गई

बिलावल की मां पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो थीं, जिनकी 2007 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस वक्त बिलावल सिर्फ 19 साल के थे। बिलावल के नाम सबसे युवा विदेश मंत्री (33 वर्ष) बनने का रिकॉर्ड भी है। वह पहली बार 2008 में पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के लिए चुने गए थे। बिलावल ने इमरान खान की सरकार को हटाने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी.


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.