ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, हमने ग्रेटा को झेला, आप मस्क को झेलिए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, February 15, 2025

मुंबई, 15 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने जर्मनी से कहा है कि जैसे अमेरिका ने क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग की आलोचनाओं को सहा था, वैसे ही वे भी इलॉन मस्क की आदत डाल लें। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गए वेंस ने शुक्रवार को कहा कि जब अमेरिकी लोकतंत्र 10 साल से थनबर्ग की आलोचना झेल सकता है, तो आप भी मस्क को कुछ महीने झेल सकते हैं। दरअसल, जर्मन नेता मस्क पर यूरोपीय चुनाव को प्रभावित करने और दक्षिणपंथी पार्टी AFD का समर्थन करने का आरोप लगा रहे हैं। वेंस ने यूरोपीय नेताओं पर फ्री स्पीच को कमजोर करने का भी आरोप लगाया।

वेंस ने कहा कि यूरोप को सबसे बड़ा खतरा रूस और चीन से नहीं है, बल्कि खुद ‘यूरोप’ से है। वेंस ने अपने 20 मिनट के भाषण में जर्मनी, ब्रिटेन समेत कई सहयोगी यूरोपीय देशों की आलोचना की। उपराष्ट्रपति ने कहा- यूरोपीय देशों में सोशल मीडिया को सेंसर किया जा रहा है। मेरा मानना है कि मीडिया पर दबाव बनाना, लोगों की चिंताओं की परवाह न करना, चुनाव में हस्तक्षेप करने जैसी चीजें लोकतंत्र को खत्म करने का पक्का तरीका है। उन्होंने यूरोपीय देशों पर चुनावों में हस्तक्षेप करने और ईसाइयों के अधिकारों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। उनके पूरे भाषण के दौरान हॉल में सन्नाटा छाया रहा। वेंस ने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वाशिंगटन डीसी का नया शेरिफ (हाकिम) बताया।

वेंस ने रोमानिया की भी आलोचना की। इस यूरोपीय देश ने रूसी हस्तक्षेप का आरोप लगाते हुए दिसंबर में चुनाव रद्द कर दिया था। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कुरान जलाने वाले शख्स को अपराधी बताने के लिए स्वीडन की भी आलोचना की। वेंस ने यूरोपीय देशों की सरकार पर अपने मूल्यों से पीछे हटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरोप अप्रवासी चिंताओं पर ध्यान नहीं दे रहा है। वेंस ने यूरोपीय देशों से अप्रवासन पर रास्ता बदलने की अपील की। उनकी यह टिप्पणी म्यूनिख में एक 24 साल के अफगान शख्स को कार से टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद आई, जिसमें 36 लोग घायल हो गए थे। वेंस ने पूछा कि हमें कितनी बार और ऐसी घटनाएं देखनी होंगी। वेंस ने कहा, यह एक भयानक कहानी है। दुर्भाग्य से हम इसे कई बार यूरोप में होते देख चुके हैं। अमेरिका की भी यही कहानी है। एक शरणार्थी जो उम्र के तीसरे दशक में है। जो पहले से अपराध कर चुका है और भीड़ में कार घुसा देता है और दूसरे धर्म के लोगों को मारने की कोशिश करता है। वेंस ने अप्रवासी चिंता पर ध्यान न देकर लोकलुभावन वादे करने वाली पार्टियों पर भी सवाल उठाए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि यूरोप को अपनी सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। वेंस ने कहा कि यूरोप का एक भी वोटर ने उन लाखों अप्रवासियों को देश में शरण देने के लिए वोट नहीं दिया है। वेंस ने जर्मनी की दक्षिणपंथी पार्टी (AFD) की अछूत करार देने के लिए बाकी पार्टियों की आलोचना की। उन्होंने इस राजनीतिक अलगाव को ‘फायरवाल’ बताया। वेंस ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज मायने रखती है। यह इसी पर टिका है। फायरवाल के लिए लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.