ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार सार्वजनिक रूप से जेलेंस्की से मांगी माफी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, June 7, 2024

मुंबई, 07 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहली बार सार्वजनिक रूप से जेलेंस्की से माफी मांगी है। उन्होंने ये माफी सैन्य सहायता में देरी होने की वजह से मांगी। बाइडेन ने कहा कि इस वजह से रूस ने युद्ध के मैदान में यूक्रेन पर बढ़त बना ली। न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका ने यूक्रेन के साथ 61 बिलियन डॉलर के सैन्य पैकेज का एग्रीमेंट किया था। इसे रिपब्लिकन सांसदों के विरोध की वजह से अमेरिकी संसद ने छह महीने से अटका रखा था। इस देरी को लेकर बाइडेन ने जेलेंस्की से कहा, मैं हफ्तों हुई देरी को लेकर माफी मांगता हूं। मुझे अंदाजा नहीं था कि उसकी वजह से आपको क्या नुकसान उठाने पड़े हैं। बाइडेन ने कहा कि अमेरिकी लोग लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े हैं। खुद मैं भी पूरी तरह से यूक्रेन के साथ खड़ा हूं। इसके साथ ही बाइडेन ने अलग से यूक्रेन को 225 मिलियन डॉलर की सहायता पैकेज देने की घोषणा की है।

इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को रूस के खिलाफ जंग में यूक्रेन को अपने शक्तिशाली लड़ाकू विमान मिराज देने की घोषणा की थी। डी-डे के मौके पर मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात कर यह बात कही। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, आज शुक्रवार को मैक्रों और जेलेंस्की के बीच ये डील होगी। मैक्रों ने कहा कि यूक्रेन मिराज का इस्तेमाल रूस से अपनी रक्षा करने के लिए करेगा। फ्रांस इसके लिए यूक्रेनी पायलटों को ट्रेनिंग भी देगा। इससे एक दिन पहले रूस ने चेतावनी दी थी कि अगर यूक्रेन में फ्रांसीसी सेना का कोई भी अफसर मौजूद रहेगा तो वह उस पर हमला जरूर करेगा। दरअसल, रूस का आरोप है कि फ्रांस की सेना यूक्रेनी अधिकारियों को ट्रेनिंग दे रही है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.