ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

US एम्बेसी ने कहा, कनाडा विवाद का भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कोई असर नहीं, दोनों देशों के बीच सब ठीक है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 5, 2023

मुंबई, 05 अक्टूबर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारत में अमेरिकी एम्बेसी ने दोनों देशों के रिश्तों पर कहा है कि कनाडा विवाद का भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है। दोनों देशों के बीच सब ठीक है। दरअसल, पहले अमेरिकी न्यूज वेबसाइट पॉलिटिको में खबर छपी थी कि कनाडा से विवाद के बीच अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने अपने अधिकारियों से कहा है कि वो भारतीय अधिकारियों से कम संपर्क में रहें। हालांकि अमेरिका ने इस रिपोर्ट को मजबूती से खारिज किया है। पॉलिटिको की रिपोर्ट में एक अफसर के हवाले से कहा गया है कि भारत में अमेरिकी डिप्लोमैट एरिक गार्सेटी ने अपनी टीम से कहा था कि भारत-अमेरिका के रिश्ते कुछ समय के लिए और खराब हो सकते हैं।

तो वहीं, भारत में अमेरिकी एम्बेसी ने अपने बयान में बताया है कि अमेरिकी डिप्लोमैट गार्सेटी भारत और अमेरिका के बीच पार्टनशिप को स्ट्रॉन्ग करने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत कर रहे है। उनकी पर्सनल इंगेजमेंट और पब्लिक शेड्यूल से इसका पता चलता है। गार्सेटी लगातार US मिशन के जरिए भारत के साथ अमेरिका की अहम स्ट्रैटजिक और रणनीतिक पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं। ऐसे में हम हर उस रिपोर्ट का खंडन करते हैं, जिसमें ये कहा गया है कि हमारे रिश्ते खराब हो रहे हैं। तो वहीं, निज्जर की हत्या के भारत पर आरोप लगाने के बाद कनाडा अब तक कोई सबूत नहीं दे पाया है। इस बीच कनाडा ने रिश्ते बेहतर करने को कहा है। कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर से कहा है कि वो भारत के साथ तनाव को बढ़ाना नहीं चाहते हैं। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को फिलहाल बेहद चुनौतीपूर्ण बताया है। साथ ही, ओटावा में मीडिया से बात करते हुए ट्रूडो ने कहा, कनाडा के लिए ये जरूरी है कि हमारे डिप्लोमैट्स भारत में मौजूद रहें। हम लगातार ऐसे कदम उठाते रहेंगे, जिससे मुश्किल समय में भी भारत के साथ बेहतर रिश्ते बना सकें।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.