ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

संयुक्त राष्ट्र संघ ने दी चेतावनी, गाजा में हथियार की तरह भूख का इस्तेमाल कर रहा इजराइल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 19, 2024

मुंबई, 19 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। संयुक्त राष्ट्र संघ ने चेतावनी दी है कि इजराइल, गाजा में भूख का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा है। UN के ह्युमन राइट्स चीफ वॉल्कर टर्क ने मंगलवार को कहा कि गाजा में भुखमरी के हालात इजराइल के वहां खाना बांटने पर लगाई पाबंदियों का नतीजा हैं। जिस तरह इजराइल खाना पहुंचाने पर रोक लगा रहा है इससे कहा जा सकता है कि ये भुखमरी का इस्तेमाल हथियार की तरह कर रहा है। ये एक युद्ध अपराध है। वहीं, टर्क के प्रवक्ता जेरेमी लोरेंस ने जेनेवा में रिपोर्टर्स को बताया कि ये कोर्ट तय करेगी कि क्या इजराइल ने युद्ध अपराध किया है।

टर्क ने कहा कि गाजा पर इजराइल का कब्जा है ऐसे में उन्हें सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों तक खाना पहुंच पा रहा है या नहीं। दूसरी तरफ, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा में बने भुखमरी के हालातों पर UN को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा- गाजा में भुखमरी का जिम्मेदार इजराइल नहीं है। एजेंसियां सही मात्रा में और तेजी से मदद नहीं भेज पा रही हैं। तो वहीं, बीते दिन जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गाजा में खाने की कमी से कुपोषण बढ़ रहा है और जल्द ही भूख से होने वाली मौत के आंकड़ों में इजाफा होगा। गाजा में इस वक्त 10 लाख लोग भुखमरी से जूझ रहे हैं। इससे पहले ऑक्सफैम ने भी सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में बताया था कि इजराइल जानबूझकर गाजा में खाने की डिलीवरी को रोक रहा है। खाने के ट्रक 20 दिन से गाजा में घुसने का इंतजार कर रहे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.