ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ऑपरेशन मिडनाइट हैमर के तहत अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर बोला अब तक का सबसे बड़ा हमला, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, June 23, 2025

मुंबई, 23 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रविवार सुबह भारतीय समयानुसार 4 बजकर 10 मिनट पर अमेरिका ने ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर जबरदस्त हवाई हमला किया। इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ नाम दिया गया। हमले में अमेरिका ने सात बी-2 स्टील्थ बॉम्बर विमानों की मदद से फोर्डो, नतांज और इस्फहान में स्थित परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया। फोर्डो और नतांज में 30 हजार पाउंड वजनी एक दर्जन से ज्यादा बंकर बस्टर बम गिराए गए, जबकि इस्फहान और नतांज में 30 टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें भी दागी गईं जो 400 मील दूर समुद्र में तैनात पनडुब्बियों से छोड़ी गई थीं। इस ऑपरेशन के लिए अमेरिका ने कुल 75 सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों का उपयोग किया और 125 एयरक्राफ्ट इस अभियान का हिस्सा बने, जिनमें फाइटर जेट, टैंकर और स्टील्थ विमान शामिल थे। यह हमला इतने गुप्त तरीके से अंजाम दिया गया कि ईरान की वायु सुरक्षा प्रणाली को इसकी भनक तक नहीं लगी। किसी भी रडार या मिसाइल डिफेंस सिस्टम ने अमेरिकी विमानों को ट्रैक नहीं किया। यह पूरी रणनीति दो वर्षों से तैयार की जा रही थी। अमेरिका ने बहुत ही चतुराई से अपने कुछ बॉम्बर्स को पश्चिमी दिशा में भेजा जिससे यह भ्रम पैदा हुआ कि कोई सैन्य अभ्यास हो रहा है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दो दिन पहले बयान दिया था कि युद्ध पर कोई निर्णय दो सप्ताह में लिया जाएगा, जिससे ईरान को और भ्रम हुआ। असली हमला मिसौरी के व्हाइट-मैन एयरफोर्स बेस से किया गया, जिससे ईरान को पूरी तरह चौंका दिया गया।

बी-2 बॉम्बर विमान ने हमले से पहले 37 घंटे तक लगातार उड़ान भरी। इस दौरान हवा में ही कई बार ईंधन भरा गया। यह पहला मौका था जब अमेरिका ने इतने भारी बंकर बस्टर बम का इस्तेमाल किया। इन बमों का वजन 14 हजार किलो होता है और ये खासतौर पर भूमिगत ठिकानों को तबाह करने के लिए बनाए गए हैं। हमले से पहले इजराइल ने नौ दिनों तक ईरान के सैन्य ढांचे को कमजोर किया था। 21 जून की रात भी इजराइल ने ईरान पर कई हमले किए जिससे ईरान पूरी तरह व्यस्त हो गया और अमेरिका को हमला करने का उपयुक्त समय मिल गया। अमेरिका और इजराइल के बीच इस पूरे अभियान में गहरा सामंजस्य देखने को मिला, हालांकि सार्वजनिक रूप से अमेरिका ने खुद को इजराइल से अलग रखने का संकेत दिया था। इस ऑपरेशन में पहली बार एक महिला पायलट भी बी-2 बॉम्बर उड़ाने वाली टीम का हिस्सा बनीं। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हगसेथ ने इसे 9/11 के बाद सबसे बड़ा और सबसे लंबा बी-2 मिशन बताया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.