ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की आना चाहते हैं भारत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 30, 2023

मुंबई, 30 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भारत आना चाहते हैं। यूक्रेन की तरफ से दिए गए जेलेंस्की की भारत यात्रा का प्रस्ताव फिलहाल शुरूआती दौर में है। अगर इस प्रस्ताव पर बात बन जाती है तो रूस यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद से ये जेलेंस्की की पहली भारत यात्रा होगी। भारत के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल और यूक्रेन के राष्ट्रपति ऑफिस के हेड एंड्री यरमक ने जेलेंस्की की यात्रा को लेकर चर्चा की है। यूक्रेन की फॉरेन डिप्टी मिनिस्टर एमिन झापरोवा अप्रैल में भारत के चार दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं।

तो वहीं, नई दिल्ली में आयोजित इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स को संबोधित करते हुए एमिन झापरोवा ने कहा, पिछले साल यूक्रेन पर हुए रूसी हमले से पहले की घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि खराब पड़ोसियों से कैसे निपटा जाना चाहिए। चीन और पाकिस्तान के साथ भारत के रिश्ते मुश्किल रहे हैं। क्रीमिया में जो हुआ, उससे भारत को सबक लेना चाहिए। जब भी कुछ गलत होता है अगर उसे रोका न जाए तो वो बड़ी समस्या बन जाता है। यूक्रेन की डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर एमिन झापरोवा ने कहा, हम भारत के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं। उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजीत डोवाल की रूस यात्रा का जिक्र करते हुए कहा- यूक्रेन, जंग को लेकर PM मोदी समेत वर्ल्ड लीडर्स के रिएक्शन देख रहा है। हमारी नजर लीडर्स की विजिट्स पर भी है। NSA अजीत डोवाल तीन बार मॉस्को गए। अगर वो यूक्रेन आते हैं तो उनका स्वागत है। हम चाहते हैं कि वो यूक्रेन आएं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.