ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

पाकिस्तान में दो मुस्लिम महिलाओं को ईशनिंदा के आरोप में किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 13, 2024

मुंबई, 13 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो मुस्लिम महिलाओं को ईशनिंदा के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिलाओं पर कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पुलिस ने दोनों पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 295-B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। महिलाओं के नाम शहनाज खान और शाजिया करमात हैं। शहनाज एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल है और शाजिया उनके घर में खाना बनाने का काम करती है। ये दोनों महिलाएं लाहौर से 50 किमी दूर कसूर जिले के राय कला गांव में रहती हैं। उन्हें गांव की मस्जिद के इमाम काशिफ अली की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक गांव के इमाम ने 10 अगस्त को मस्जिद से घोषणा करते हुए दोनों महिलाओं पर कुरान के पन्ने जलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से दोनों महिलाओं के परिवार ने गांव छोड़ दिया है। फिलहाल आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस घटनाक्रम के बाद पुलिस की एक बड़ी टीम वहां पहुंची ताकि कोई अनहोनी न हो। शहनाज खान भीड़ के उनके स्कूल और घर पहुंचने से पहले ही छिप गई थी। वहीं, पिछले हफ्ते, पंजाब पुलिस ने दो ईसाई बहनों के खिलाफ भी ईशनिंदा का मामला दर्ज किया था। समीया मसीह और सोनिया मसीह पर आरोप लगा कि उन्होंने 7 अगस्त को अपने घर के बाहर कुरान के पन्नों से भरा एक बोरा फेंक दिया था। दोनों की उम्र 20 साल से कम है। समीय और सोनिया लाहौर से 200 किमी दूर टोबा टेक सिंह जिले के गोजरा गांव की रहने वाली हैं। इस मामले में अल्पसंख्यक गठबंधन पाकिस्तान के अध्यक्ष एडवोकेट अकमल भट्टी ने कहा कि ईसाई बहनों के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.