ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

तुर्किये ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर लगाया बैन, 5 करोड़ यूजर्स होंगे प्रभावित, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Friday, August 2, 2024

मुंबई, 02 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तुर्किये ने सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर बैन लगा दिया है। 2 अगस्त को जारी किए गए आदेश में तुर्किये की सरकार ने इंस्टाग्राम के डोमेन को ब्लॉक कर दिया है। हालांकि बैन को लेकर सरकार ने किसी तरह का स्पष्टीकरण नहीं दिया है। तुर्किये की नेशनल कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने अपनी बेवसाइट पर पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी। आदेश के बाद तुर्किये के अंदर कई लोगों ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इंस्टाग्राम फीड के लोड न होने को लेकर शिकायत भरे पोस्ट किए। तुर्किये के राष्ट्रपति कार्यालय में कम्युनिकेशन डायरेक्टर फहार्टिन अल्टन ने बीते दिनों इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी मेटा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वो लोगों को हमास चीफ इस्माइल हानियेह की मौत पर शौक संदेश पोस्ट करने से रोक रही है। इस्माइल हानियेह की मौत मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में हुई थी। उसे इजराइल ने एक हमले में मार दिया था। हानियेह, तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैय्यप एर्दोगान का करीबी भी था।

तो वहीं, तुर्किये की मीडिया रिपोर्सट्स के मुताबिक इंस्टाग्राम पर लगाए गए बैन की वजह से 5 करोड़ यूजर्स प्रभावित हुए है। तुर्किये की कुल आबादी लगभग 8.5 करोड़ है। ऐसे में तुर्किये की जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता है। बैन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। हालांकि तुर्किये में ऐसा में पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी सोशल मीडिया ऐप या बेवसाइट को बैन किया गया है। इससे पहले भी तुर्किये विकीपीडिया को बैन कर चुका है। उसने साल 2017 से 2020 के बीच विकीपीडिया को उग्रवाद और राष्ट्रपति से जुड़े आर्टिकल के चलते बैन कर दिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.