ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान में TTP का आत्मघाती हमला, 13 सैनिक मारे गए, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 28, 2025

मुंबई, 28 जून, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में शनिवार को एक भीषण आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 13 जवान मारे गए और 10 सैनिकों समेत 19 नागरिक घायल हो गए। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान-तालिबान से जुड़े हाफिज गुल बहादुर ग्रुप ने ली है। न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, हमलावर ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी सैन्य काफिले में घुसा दी, जिससे जबरदस्त धमाका हुआ। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के दो मकानों की छतें ढह गईं और छह बच्चे घायल हो गए। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को पाकिस्तानी तालिबान यानी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का गढ़ माना जाता है। यह वही इलाका है जहां TTP पहले भी कई आतंकी हमले कर चुकी है। हाल ही में, 24 जून को TTP ने दक्षिणी वजीरिस्तान में एक और हमला किया था जिसमें पाकिस्तानी सेना के दो अफसर मारे गए थे। उनमें से एक अफसर मोइज अब्बास भी था, जिसने 2019 में भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पकड़ा था।

बालाकोट एयर स्ट्राइक के अगले दिन, 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तान की वायुसेना ने भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश की थी। इस दौरान भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन चलाया, जिसमें विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 बाइसन से पाकिस्तान के एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया। हालांकि उनका विमान भी दुर्घटनाग्रस्त होकर पाकिस्तान में गिरा, जिसके बाद उन्हें पाकिस्तानी सेना ने पकड़ लिया था। TTP की शुरुआत 2007 में तब हुई जब अमेरिकी सेना द्वारा अफगानिस्तान में कार्रवाई और पाकिस्तान की सेना द्वारा इस्लामाबाद की लाल मस्जिद से चरमपंथियों को बाहर निकालने के बाद, कई आतंकी गुटों ने एकजुट होकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का गठन किया। यह संगठन अब तक पाकिस्तान में सबसे खतरनाक आतंकी संगठनों में गिना जाता है। अमेरिका की कार्रवाई से बचने के लिए अफगान सीमा से लगे कबाइली इलाकों में छिपे आतंकी धीरे-धीरे एकजुट हुए और बेयतुल्लाह मेहसूद की अगुवाई में यह संगठन बना, जिसने अब तक पाकिस्तान में कई बड़े हमलों को अंजाम दिया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.