ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

स्टील और एल्यूमीनियम के आयात पर 25% टैरिफ लगाएंगे ट्रम्प, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, February 10, 2025

मुंबई, 10 फरवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि देश में स्टील और एल्यूमीनियम के सभी आयातों पर नए टैरिफ लगाए जाएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा आज यानी सोमवार को होगी। ट्रम्प ने 25% टैरिफ लगाने की बात कही है। ट्रम्प ने कहा कि, 'अगर वे (अन्य देश) हम पर टैरिफ लगाते हैं, तो हम भी उन पर लगाएंगे।' ट्रम्प के नए टैरिफ सभी देशों पर लागू होंगे। इसके अलावा वे मंगलवार या बुधवार को रेसिप्रोकल टैक्स की घोषणा भी करेंगे। यानी अन्य देश अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर जितना टैरिफ लगाते हैं, अमेरिका भी उनके प्रोडक्ट्स पर उतना ही टैरिफ लगाएगा। ट्रम्प ने चुनाव प्रचार के दौरान रेसिप्रोकल ट्रेड एक्ट बनाने की घोषणा की थी।

डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने को लेकर सीरियस हैं। फॉक्स न्यूज चैनल के ब्रेट बैयर ने ट्रम्प से सवाल किया था क्या कनाडा को अमेरिकी राज्य बनाने की उनकी मंशा सच है। इसके जवाब में ट्रम्प ने हामी भरते हुए कहा कि, 'हां यह सच है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि कनाडा 51वें राज्य के रूप में ज्यादा बेहतर रहेगा, क्योंकि हम कनाडा के साथ हर साल 200 अरब डॉलर का नुकसान उठा रहे हैं। और मैं ऐसा होने नहीं दूंगा।' साथ ही, ट्रम्प ने कनाडा के साथ ट्रेड में होने वाले 200 अरब डॉलर के घाटे को राज्यों को मिलने वाली सब्सिडी जैसा बताया। ट्रम्प इससे पहले भी कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कह चुके हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.