ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

Trump ने कहा- भारत ने अब टैरिफ कम करने की पेशकश की, लेकिन देर हो चुकी है, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 1, 2025

मुंबई, 01 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को दावा किया कि भारत ने अब अमेरिका पर टैरिफ घटाने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन इसके लिए बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने भारत के साथ व्यापारिक रिश्तों को एकतरफा बताते हुए कहा कि भारत अमेरिका को बड़ी मात्रा में सामान बेचता है, जबकि अमेरिका भारत को बहुत कम सामान बेच पाता है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि भारत ने अमेरिकी उत्पादों पर भारी टैरिफ लगाए, जिससे अमेरिकी कंपनियों के लिए भारत में कारोबार करना मुश्किल हो गया। उन्होंने इसे पूरी तरह से एकतरफा आपदा करार दिया। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भारत अपनी ऊर्जा और रक्षा जरूरतों का अधिकांश हिस्सा रूस से खरीदता है, न कि अमेरिका से। ट्रम्प ने कहा कि भारत को सालों पहले ही टैरिफ कम करना चाहिए था। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय में सामने आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन में आयोजित SCO समिट के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की।

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दोनों देशों की दोस्ती को 21वीं सदी की सबसे खास साझेदारी बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत तकनीक, कारोबार, रक्षा और आपसी रिश्तों के जरिए नई संभावनाएं तलाश रहे हैं। रुबियो के मुताबिक यह रिश्ता दोनों देशों के लोगों के भरोसे और प्रेम से और मजबूत हो रहा है। ट्रम्प के बयान से कुछ ही देर पहले उनके ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो ने भारतीय ब्राह्मणों पर रूसी तेल से मुनाफाखोरी करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि भारत रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है और इसकी असली कीमत आम भारतीय चुका रहे हैं। नवारो ने भारत को ‘रूस की धुलाई मशीन’ बताते हुए आरोप लगाया कि भारत न सिर्फ व्यापार असंतुलन बढ़ा रहा है, बल्कि ऐसे गठजोड़ों को भी मजबूत कर रहा है, जो अमेरिका के हितों के खिलाफ हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.