ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

ट्रम्प ने कहा, चुनाव जीता तो UFO की तस्वीरें करूंगा जारी, पूर्व राष्ट्रपति कैनेडी की हत्या पर बनाएंगे आयोग, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 4, 2024

मुंबई, 4 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पूर्व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर वो राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो UFO से जुड़ी तस्वीरें और फुटेज जारी करेंगे। ट्रम्प ने ये दावा मंगलवार को किया है। ट्रम्प ने अमेरिकी पोडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से बात करते हुए कहा कि वे एलियन्स के साथ हुई संभावित मुठभेड़ों के फुटेज जारी करेंगे। दरअसल पॉडकास्टर फ्रिडमैन ने ट्रम्प से पूछा था कि बहुत से लोग UFO की तस्वीरों में बहुत रूचि लेते हैं। पेंटागन ने भी कई वीडियो रिलीज किए है और फायटर पायलेट्स की कई रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। कई लोग दावा करते हैं कि पेंटागन के पास ऐसे कई फुटेज हैं। ऐसे में क्या आप पेंटागन से और अधिक फुटेज जारी करने के लिए कहेंगे? इस सवाल के जवाब में ट्रम्प ने कहा कि हां मैं ऐसा जरूर करूंगा। मुझे ये करना काफी अच्छा लगता है। मुझे ऐसा करना ही होगा।

वहीं, डोनाल्ड ट्रम्प ने पोडकॉस्ट के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या पर भी बात की। उन्होंने कहा कि वो कैनेडी की हत्या पर एक राष्ट्रपति आयोग का गठन करेंगे। ये आयोग कैनेडी की हत्या से संबंधित सभी दस्तावेज जारी करेगा। ट्रम्प ने दावा किया कि कई लोग उन पर कैनेडी की हत्या के दस्तावेजों को लेकर दबाव डाल रहे हैं। ट्रम्प ने कहा कि वो पहले ही बहुत सारे दस्तावेज जारी करते। लेकिन कई लोग उनके पास आए और उनसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा। हालांकि ट्रम्प ने कहा कि वो इस बार इन दस्तावेजों को जरूर जारी करेंगे। और ये काम वो अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही करेंगे। साथ ही, डोनाल्ड ट्रम्प ने वादा किया है कि अगर वे राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो जेफरी एपस्टीन के दस्तावेज जारी करेंगे। जेफरी एपस्टीन न्यूयॉर्क और फ्लोरिडा का एक फाइनेंसर था जिस पर सेक्स ट्रैफिकिंग के लिए मुकदमा चल रहा था। जेफरी एपस्टीन ने 2019 में अपनी जेल की कोठरी में आत्महत्या कर ली थी। उसके खिलाफ नाबालिगों से यौन शोषण के आरोप भी लगे थे। एपस्टीन अपने प्राइवेट आईलैंड्स और आलीशान घरों पर खास हाई प्रोफाइल लोगों को बुलाने के लिए जाना जाता था। एपस्टीन के साथ कई प्रसिद्ध लोगों का नाम जुड़ता है। इन लोगों में प्रिंस एंड्रयू, बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रम्प, स्टीफन हॉकिंग, माइकल जैक्सन, डेविड कॉपरफील्ड, लियोनार्डी डिकैप्रियो के नाम भी शामिल हैं। हालांकि ट्रम्प ने कहा कि उनकी एप्सटीन के साथ कोई भागीदारी नहीं थी। हालांकि, वे एक-दूसरे से परिचित थे। ट्रम्प ने कहा कि वह एक अच्छा सेल्समैन और तंदुरुस्त किस्म का व्यक्ति था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.