ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मिडिल ईस्ट दौरे के आखिरी दिन UAE पहुंचे ट्रम्प, अबू धाबी में ग्रैंड मस्जिद का दौरा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, May 15, 2025

मुंबई, 15 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प गुरुवार को मिडिल ईस्ट दौरे के आखिरी दिन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पहुंचे। अबू धाबी के जायद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने उनका स्वागत किया। ट्रम्प ने यहां शेख जायद ग्रैंड मस्जिद का दौरा किया। इससे पहले बुधवार को कतर में ट्रम्प ने भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी से मुलाकात की। दोनों ने हाथ मिलाया और कुछ देर बातचीत भी की। हालांकि, इस बातचीत का कोई आधिकारिक ब्योरा सामने नहीं आया है। कतर के दौरे के दौरान ट्रम्प और अमीर शेख तामिन बिन हमद अल-थानी के बीच करीब 1.2 ट्रिलियन डॉलर (100 लाख करोड़ रुपये) की डील हुई। इसमें 243 अरब डॉलर की फाइनेंशियल डील शामिल है, जिसमें कतर एयरवेज द्वारा बोइंग से 210 विमान खरीदना, ड्रोन और रक्षा समझौते शामिल हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक कतर एयरवेज ने बोइंग और GE एयरोस्पेस के साथ 96 अरब डॉलर के 787 ड्रीमलाइनर और 777X विमान खरीदने का समझौता किया। इसके अलावा MQ-9B ड्रोन की 2 अरब डॉलर की डील और रक्षा सहयोग पर औपचारिक समझौता भी हुआ।

कतर में ट्रम्प का स्वागत रेड साइबर ट्रक और ऊंटों की झांकी से हुआ। वहां से ट्रम्प अबू धाबी पहुंचे, जहां राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से उनकी मुलाकात होनी है। दोनों देशों के बीच AI, सेमीकंडक्टर और ऊर्जा क्षेत्र में समझौतों की संभावना है। इससे पहले रियाद में ट्रम्प ने सीरिया के अंतरिम राष्ट्रपति अहमद अल-शरा उर्फ अबु मोहम्मद अल-जुलानी से मुलाकात की। यह अमेरिका और सीरिया के राष्ट्र प्रमुखों की दो दशकों में पहली मुलाकात थी। एक समय जुलानी पर अमेरिका ने 1 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था, जिसे उनके अंतरिम राष्ट्रपति बनने के बाद हटा लिया गया। ट्रम्प ने सीरिया पर लगे सभी अमेरिकी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की। यह फैसला तुर्किये और सऊदी अरब की अपील पर लिया गया। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के अनुसार, ट्रम्प ने जुलानी को पांच निर्देश दिए— इज़राइल के साथ अब्राहम अकॉर्ड पर दस्तखत, विदेशी आतंकियों और 'फिलिस्तीनी आतंकियों' को बाहर निकालना, इस्लामिक स्टेट को फिर से सक्रिय न होने देना और पूर्वी सीरिया में ISIS हिरासत केंद्रों की जिम्मेदारी लेना।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.