ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ट्रम्प पर निजी फायदे के लिए भारत-अमेरिका रिश्ते बिगाड़ने का आरोप, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, September 2, 2025

मुंबई, 02 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रम्प ने देशहित से ऊपर अपने निजी व्यवसाय को रखा और पाकिस्तान से फैमिली बिजनेस के लिए सौदे किए। सुलिवन के मुताबिक, ट्रम्प के इन फैसलों से न केवल भारत-अमेरिका संबंध कमजोर हुए, बल्कि पूरे देश को रणनीतिक नुकसान झेलना पड़ा।

सुलिवन ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में कहा कि ट्रम्प ने भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोकने का दावा किया, लेकिन इसके पीछे असल वजह उनके बिजनेस हित थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रम्प अमेरिका की विदेश नीति से हटकर पाकिस्तान और वहां की सेना के प्रमुख आसिम मुनीर को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि लंबे समय से अमेरिका की नीति भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की रही है। सुलिवन के अनुसार, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और अमेरिका को तकनीक, प्रतिभा और आर्थिक मामलों में उसके साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि चीन के खतरे से निपटने के लिए भारत के साथ साझेदारी बेहद जरूरी है और इस रिश्ते को तोड़ना अमेरिका के लिए बड़ा रणनीतिक नुकसान है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि पाकिस्तान ने मार्च 2025 में पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल की स्थापना की और जल्द ही वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल नामक कंपनी के साथ करार किया। इस कंपनी में ट्रम्प परिवार की 60% हिस्सेदारी है। इस समझौते के जरिए पाकिस्तान ने ब्लॉकचेन और क्रिप्टो टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की योजना बनाई। माना जाता है कि इस डील से कंपनी की वैल्यू तेजी से बढ़ी और ट्रम्प परिवार की संपत्ति अरबों डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्टों के अनुसार, यह डील केवल कारोबारी नहीं थी, बल्कि राजनीतिक रूप से भी बेहद अहम थी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख जैसे बड़े नेता शामिल थे। इस साझेदारी ने ट्रम्प परिवार को पाकिस्तान के साथ गहरा कारोबारी और कूटनीतिक संबंध दिला दिए। चुनावी राजनीति में भी ट्रम्प इसे अपनी उपलब्धि के रूप में पेश कर सकते हैं। इस डील के बाद ट्रम्प का भारत के प्रति रुख बदल गया। उन्होंने भारत पर टैरिफ को 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया, जिससे व्यापारिक संबंध काफी प्रभावित हुए। वहीं, पाकिस्तान पर मात्र 19 प्रतिशत टैरिफ लगाया गया। ट्रम्प ने इसका कारण भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना बताया, हालांकि चीन भी यही कर रहा है, लेकिन उस पर अतिरिक्त टैरिफ नहीं लगाया गया। इससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान में हुए व्यावसायिक सौदों ने ट्रम्प की नीतियों को भारत के खिलाफ मोड़ दिया।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.