ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुई भारी गोलीबारी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, September 9, 2024

मुंबई, 9 सितम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। तालिबान के कब्जे वाले अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी हुई। पाकिस्तानी वेबसाइट जियो न्यूज के मुताबिक इसमें कम से कम 8 तालिबानी लड़ाके मारे गए। वहीं, 16 घायल हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि खोस्त प्रोविंस में बॉर्डर पर रात 9 बजे दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई जो चार घंटे तक चली। सीमा सुरक्षा कर्मियों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मारे गए लोगों में अफगान तालिबान के 2 वरिष्ठ कमांडर खलील और जान मुहम्मद भी शामिल हैं। भिड़ंत में पाकिस्तान के कितने सैनिक हताहत हुए हैं इसकी जानकारी नहीं है। इससे पहले भी पाकिस्तान-तालिबान के बीच 4 सितंबर की रात गोलाबारी हुई थी। दरअसल तालिबान सरकार पाकिस्तान से जुड़े सीमावर्ती इलाकों में नई चौकियों का निर्माण कर रही है। यही वजह है कि दोनों पक्षों के बीच आए दिन झड़प हो रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान को एक काल्पनिक डूरंड रेखा अलग करती है, लेकिन अफगानिस्तान ने इसे मान्यता नहीं दी है। अफगानिस्तान का मानना है कि ये रेखा जानबूझ कर ब्रिटिश अफसरों ने खींची थी ताकि पश्तो समुदाय का बंटवारा किया जा सके। यही वजह है कि दोनों देशों के बीच इसे लेकर विवाद रहता है। जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान शासन डूरंड लाइन को मान्यता देगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दोबारा सत्ता में आने के बाद तालिबान ने पुरानी सरकार के रूख पर कायम रहते हुए सीमावर्ती इलाकों पर अपना दावा ठोक दिया। इसके इलावा तालिबान सरकार ने इन इलाकों में नई चौकियों को तैयार करना शुरू कर दिया।

वहीं, इस बीच ब्रिटेन दौरे पर गए पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री ने इस हालत का जिम्मेदार इमरान खान को बताया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक इशाक डार ने कहा कि इमरान सरकार ने तालिबान का समर्थन करने और अशरफ गनी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कई ऐसे आतंकियों को रिहा कर दिया जो आज देश के लिए मुसीबत बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि ये आतंकी ही बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना बना रहे हैं। डार ने लंदन स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिना नाम लिए एक तीन सितारा जनरल का जिक्र किया। डिप्टी पीएम ने कहा कि एक कप चाय पीने के लिए काबुल गए एक थ्री स्टार जनरल के फैसलों ने देश को काफी नुकसान पहुंचाया है। हम उस एक कप चाय की कीमत चुका रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक तब जनरल हमीद काबुल दौरे पर गए थे। उन्हें एक वीडियो में चाय पीते हुए देखा गया था। पत्रकार के सवाल पूछने पर उन्होंने कहा था कि ‘सब ठीक हो जाएगा’।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.