ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ब्रिटेन में 10 महिलाओं से रेप का आरोपी दोषी करार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 5, 2025

मुंबई, 05 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। लंदन में चीनी के PHD स्टूडेंट झेनहाओ जू को ब्रिटेन की एक अदालत ने बुधवार को 10 महिलाओं के साथ 11 बार रेप का दोषी ठहराया है। इनर लंदन क्राउन कोर्ट ने 18 घंटे की सुनवाई के बाद फैसला सुनाया। 28 साल के आरोपी ने 2019 और 2023 के बीच लंदन में 3 और चीन में 7 महिलाओं के साथ इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देते वक्त उसका वीडियो भी बनाता था। आरोपी के पास से 9 वीडियो बरामद किए गए हैं । वह अपराध करने के बाद महिलाओं का सामान भी अपने पास रख लेता था। सरकारी वकील कैथरीन फैरेली ने कोर्ट में बताया था कि आरोपी भले ही स्मार्ट स्टूडेंट था, लेकिन वो एक सीरियल बलात्कारी है। वह भेड़ की खाल में भेड़िया था और हर महिला के लिए डरावना सपना था। वह महिलाओं के कमजोर करने के लिए शराब और ड्रग्स का इस्तेमाल करता था। आरोपी महिलाओं से डेटिंग एप के जरिए मिलाता था और फिर उन्हें शराब पीने या फिर पढ़ाई करने के लिए फ्लैट पर बुलाता था। यहां उन्हें नशीला पदार्थ मिला ड्रिंक पिलाकर घटना को अंजाम देता था।

वहीं, एक पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुझे नशीला ड्रिंक दिया गया था, जिसके बाद में लड़ नहीं सकती थी। मुझमें ताकत ही नहीं थी मेरी बेहोशी की हालत का फायदा उठाकर आरोपी ने मेरे साथ रेप किया। महिला ने कई बार आरोपी का विरोध किया, लेकिन उसने महिला को नीचे धकेल दिया। लंदन में इनर क्राउन कोर्ट ने छात्र को 10 महिलाओं के खिलाफ 11 मामलों में दोषी पाया है। इन 10 महिलाओं में से दो की पहचान हो चुकी है जबकि अन्य 8 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। झेनहाओ पर बलात्कार, ताक-झांक, अश्लील तस्वीर रखने और नशीला पदार्थ रखने समेत 35 आरोप थे। आरोपी ने सभी आरोप से इनकार किया था। आरोपी के मोबाइल मिले वीडियो के आधार पर ही उसके खिलाफ मुकदमा बनाया गया था। झेनहाओ ने सितंबर 2017 में ब्रिटेन के बेलफास्ट में क्वीन्स यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। इसके बाद उसने 2019 में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री की और फिर PHD करने लगा।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.