ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटाया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 14, 2024

मुंबई, 14 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटा दिया है। उन पर कैबिनेट में एक क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले वकील को शामिल करने का आरोप था। कोर्ट ने प्रधानमंत्री श्रेथा के इस कदम को नैतिकता का उल्लंघन बताते हुए दोषी ठहराया है। संवैधानिक कोर्ट की 9 जजों की बैंच ने ये फैसला 5-4 के बहुमत से दिया है। ​​​​प्रधानमंत्री ​​​श्रेथा के खिलाफ पूर्व सीनेटर्स ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इन सभी सीनेटर्स को पिछली जंटा सरकार ने नियुक्त किया था। इस फैसले के बाद थाईलैंड में राजनीतिक संकट खड़ा गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते संवैधानिक कोर्ट ने मुख्य विपक्षी मूव फॉरवर्ड पार्टी को बर्खास्त कर दिया था। साथ ही इसके सभी नेताओं पर 10 साल तक के लिए बैन लगा दिया था। मूव फॉरवर्ड पार्टी ने पिछले साल हुए चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीती थीं।

वहीं, कोर्ट ने अपने आदेश में थाईलैंड सरकार के मंत्रिमंडल को भी भंग कर दिया है। अब इसके बाद नए सिरे से प्रधानमंत्री को नियुक्त किया जाएगा। फू थाई पार्टी के नेतृत्व वाला सत्ताधारी गठबंधन अब प्रधानमंत्री पद के लिए नया नाम देगा। नए नाम की घोषणा के लिए थाईलैंड की 500 सदस्यों वाली संसद में वोटिंग की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री श्रेथा ने जानबूझकर क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले व्यक्ति को कैबिनेट में शामिल किया है। कैबिनेट में शामिल होने वाले वकील का नाम पिचित चुयेनबान है, जिसे 2008 में एक मामले में दोषी ठहराया गया था।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री श्रैथा सिर्फ ही एक साल सत्ता में रह पाए। वे 22 अगस्त 2023 को थाईलैंड के प्रधानमंत्री बने थे। संवैधानिक कोर्ट ने इससे पहले भी फू थाई पार्टी के तीन प्रधानमंत्रियों को पद से हटाया है। थाईलैंड में सत्ताधारी गठबंधन में फू थाई पार्टी के अलावा 10 पार्टियां शामिल हैं। इस गठबंधन के सांसदों की कुल संख्या 314 है। थाईलैंड की नेशनल असेंबली में फिलहाल 493 सांसद हैं। प्रधानमंत्री बनने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 247 सांसदों का समर्थन जरूरी है। फिलहाल प्रधानमंत्री पद की रेस में सबसे पहला नाम 37 साल की पेइतोनगर्न शिनवात्रा का है। वे फू थाई पार्टी के अरब पति नेता थाक्सिन शिनवात्रा बेटी है। इससे पहले भी प्रधानमंत्री पद के लिए उनका नाम सामने आ चुका है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.