ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

अमेरिका में पर्सनल असिस्टेंट ने की टेक कंपनी के सीईओ फहीम सालेह की चाकू मारकर हत्या, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 25, 2024

मुंबई, 25 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। अमेरिका के मैनहटन में एक टेक कंपनी के सीईओ फहीम सालेह की उसी के पर्सनल असिस्टेंट ने चाकू मारकर हत्या कर दी। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, मामले की सुनवाई के दौरान PA टायरेस हास्पिल ने बताया कि उसने कंपनी से 3 करोड़ रुपए चुराए थे। सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील सैम रॉबर्ट्स ने बताया कि वह मानसिक तौर पर परेशान था। गर्लफ्रैंड को चोरी का पता न चले इसके लिए उसके पास दो विकल्प बचे थे। पहला या तो वह फहीम को मार दे या फिर खुद मर जाए। उसने फहीम को मारना बेहतर समझा। सुनवाई के दौरान आरोपी फहीम ने कोर्ट के सामने फर्स्ट-डिग्री मर्डर के चार्ज को नकार दिया है। इस चार्ज के तहत उसे 20 साल तक की सजा हो सकती थी। फहीम के वकील ने बताया कि वह बचपन से ही मानसिक प्रताड़ना का शिकार रहा है। उसकी मां उसे एक कमरे में बंद करके रखती थी। साथ ही उसे मारा-पीटा भी जाता था। वकील ने उम्मीद जताई है कि आरोपी की खराब मानसिक हालत की वजह से उसे सजा में रियायत मिलेगी। इस पर उसे 5-25 साल तक जेल की सजा हो सकती है।

हास्पिल को डर था कि अगर उसकी फ्रांसीसी गर्लफ्रेंड को इस बात का पता चला तो वह उसे छोड़कर चली जाएगी। इसलिए उसने कंपनी के सीईओ की हत्या कर दी। मामला साल 2020 का है, जिस पर अब मैनहटन कोर्ट में सुनवाई हो रही है। हास्पिल 13 जुलाई, 2020 को सीईओ के घर में घुसा और उस पर टेजर से हमला किया। फहीम के बेहोश होने के बाद आरोपी ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। फिर वह अगले दोबारा वहां आया और फहीम के शरीर के कई टुकड़ों में काटा। हास्पिल ने हत्या का सबूत मिटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर से पूरा घर साफ किया। हालांकि, इस बीच वह एंटी-फेलन डिस्क घर में ही भूल गया, जिसकी मदद से पुलिस उस तक पहुंच पाई। दरअसल, इस डिस्क में एक नंबर लिखा हुआ था, जो टेजर के नंबर से मैच करता था, जिसे हास्पिल ने एक महीने पहले ही खरीदा था। फहीम को ढूंढते हुए जब उसकी चचेरी बहन उसके घर पहुंची तो उसने देखा कि शव का एक हिस्सा लिविंग रूम में एक प्लास्टिक बैग में रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने हास्पिल को 17 जुलाई 2020 को गिरफ्तार कर लिया था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.