ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नेपाल में यालुंग री चोटी पर बर्फीला पहाड़ गिरा, 7 की मौत, 4 घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, November 3, 2025

मुंबई, 03 नवम्बर, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नेपाल के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सोमवार को यालुंग री चोटी पर बड़ा हादसा हुआ, जब बर्फ का विशाल पहाड़ टूटकर बेस कैंप पर आ गिरा। इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए, जबकि 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। यह घटना डोलखा जिले के रोलवालिंग वैली इलाके में हुई, जो बागमती प्रांत के अंतर्गत आता है। मृतकों में 3 अमेरिकी, 1 कनाडाई, 1 इतालवी और 2 नेपाली नागरिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ जब 15 सदस्यीय टीम 5,630 मीटर ऊंची इस चोटी की ओर बढ़ रही थी। अचानक आए हिमस्खलन ने उन्हें बेस कैंप के पास ही अपनी चपेट में ले लिया।

स्थानीय वार्ड अध्यक्ष निंगगेली शेरपा ने बताया कि सुबह से ही प्रशासन को मदद के लिए कई बार सूचना दी गई, लेकिन बचाव कार्य देर से शुरू हो पाया। रोलवालिंग क्षेत्र प्रतिबंधित इलाका होने के कारण हेलिकॉप्टर को उड़ान की अनुमति मिलने में समय लगा, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन धीमा पड़ गया। नेपाल पुलिस, आर्मी और आर्म्ड पुलिस फोर्स की टीमें राहत और खोज अभियान में जुटी हैं। एक हेलिकॉप्टर भी मौके पर भेजा गया, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह हादसे वाले क्षेत्र तक नहीं पहुंच सका। यालुंग री चोटी नेपाल-चीन सीमा के पास स्थित है और यह क्षेत्र तकनीकी रूप से बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां ट्रेकिंग करने के लिए विदेशी पर्यटकों को विशेष परमिट लेना जरूरी होता है। यह इलाका पहले से ही एवलॉन्च-प्रोन यानी हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। 2019 में भी यहां एक फ्रेंच पर्वतारोहियों की टीम फंसी थी, जबकि 2015 के भूकंप के बाद इसी रूट पर कई पर्वतारोही अपनी जान गंवा चुके हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.