ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

नीदरलैंड में जहाज पर लगी आग, एक भारतीय की मौत, 20 घायल, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, July 27, 2023

मुंबई, 27 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। नीदरलैंड के तट पर एक कार्गो शिप में आग लग गई, जिसमें भारतीय क्रू मेंबर की मौत हो गई। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। इस जहाज पर माल ले जाने वाली 3 हजार कारें मौजूद थीं। शिप के मालिक जापान के शोई किसेन ने कहा कि जहाज पर सभी 21 क्रू मेंबर भारतीय थे। मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंचे जहाज लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। डच न्यूज एजेंसी ANP के मुताबिक, आग पर काबू पाने में कई दिन लग सकते हैं क्योंकि इस पर काफी सामान लदा हुआ है। आग बुझाने के लिए लगातार पानी का स्प्रे किया जा रहा है लेकिन ज्यादा पानी से जहाज के डूबने का भी खतरा है। 199 मीटर लंबा पनामा का जहाज फर्मेंटल हाइवे जर्मनी से मिस्त्र का सफर कर रहा था लेकिन मंगलवार रात नीदरलैंड के तट के करीब इस जहाज में आग लग गई।

नीदरलैंड में मौजूद भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पर बताया- इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। वो मृतक के परिजनों के संपर्क में हैं और जल्द ही पार्थिव शरीर को भारत भेजा जाएगा। दूतावास ने बताया कि वह हादसे में घायल 20 लोगों के भी संपर्क में हैं और उन्हें जहाज ऑपरेट करने वाली कंपनी के साथ मिलकर सभी जरूरी मदद दी जा रही है। कार्गो जहाज पर आग कैसे लगी इसकी वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि शिप पर करीब 25 कारें इलेक्ट्रिक थीं। इन्हीं में से एक की वजह से आग लगी हो सकती है। CNN के मुताबिक, जहाज पर आग लगते ही क्रू मेंबर्स ने पहले खुद इसे बुझाने की कोशिश की थी। फिर रोटेरदैम से आग बुझाने के स्पेशलिस्ट को बुलाया गया लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो चुके थे।

इसके बाद कई क्रू मेंबर्स फंसने के डर से पानी में कूद गए। उन्हें रेस्क्यू करने के लिए बचाव नौकाओं और हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया। फिलहाल सभी घायल कर्मचारी खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन, जो समुद्र में सेफ्टी मेजर्स को कंट्रोल करता है, लगातार कार्गो शिप्स पर आग लगने की घटनाओं से परेशान है। उन्होंने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को ट्रांसपोर्ट करने वाले जहाजों के लिए नए नियम बनाने पर काम कर रहा है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.