ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

शाहबाज का किया ऐलान, चुनाव जीते तो नवाज बनेंगे पीएम, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Monday, July 24, 2023

मुंबई, 24 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा है कि इसी साल होने वाले जनरल इलेक्शन में अगर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PMLN) को बहुमत मिलता है तो नवाज शरीफ एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। लाहौर में एक प्रोग्राम के दौरान नवाज के छोटे भाई शाहबाज ने कहा, अब वो वक्त आ गया है जब हम भीख का कटोरा तोड़ देंगे और उसके टुकड़े बनीगाला (इमरान खान के घर का नाम) भेज देंगे। पाकिस्तान के लाखों बच्चों के हाथ अब लैपटॉप थमाने का वक्त आ चुका है।

शाहबाज पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि उनकी सरकार 14 अगस्त के पहले घर चली जाएगी और मुल्क में जनरल इलेक्शन तय वक्त यानी अक्टूबर-नवंबर में होंगे। शाहबाज ने कहा, नवाज की लीडरशिप में हम पाकिस्तान के लाखों बच्चों को लैपटॉप देंगे, ताकि वो मॉडर्न तालीम हासिल कर सकें। इसके अलावा एग्रीकल्चर सेक्टर को बहुत तेजी से प्रमोट किया जाएगा। 2017 में मुल्क बिल्कुल सही रास्ते पर था, लेकिन उस वक्त नवाज को सत्ता से बेदखल कर दिया गया। यह साजिश उस वक्त के चीफ जस्टिस ऑफ पाकिस्तान साकिब निसार ने रची थी। शाहबाज ने यह भी कहा, नवाज को हटाकर इमरान को सत्ता में लाने वालों ने उन्हें हर फैसिलिटी मुहैया कराई, लेकिन वो नकारा और निकम्मे साबित हुए। इमरान को सत्ता में लाने वालों को अब वो ही नवाज फरिश्ता नजर आ रहे हैं, जिन्हें उन्होंने कुर्सी से हटाया था। पाकिस्तान में महंगी बिजली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि 200 यूनिट तक बिजली इस्तेमाल करने वालों के लिए रेट्स नहीं बढ़ाए जाएंगे। हालांकि शाहबाज ने यह भी कहा कि आईएमएफ से डील के चलते कुछ चीजों के दाम बढ़ाना जरूरी होगा।

शाहबाज ने आगे कहा, हमारे मुल्क में एक वजीर-ए-आजम ऐसा भी हुआ, जिसने सरकारी खजाने से गिफ्ट्स चोरी किए और उन्हें अपने फायदे के लिए बेच दिया। 60 अरब रुपए ब्रिटेन ने भेजे तो उन्हें अपनी जेब में रख लिया। मैं सिर्फ ये कहना चाहता हूं कि 2018 में नवाज को हटाकर इमरान को लाने में जो साजिश हुई, वो 2023 में नहीं हो सकेगी। आपको बता दें, नवाज शरीफ तीन साल से लंदन में हैं। नवाज ने जब पाकिस्तान छोड़ा था, तब इमरान खान प्रधानमंत्री थे। अब इलेक्शन का वक्त करीब आ रहा है तो माना जा रहा है कि नवाज किसी भी वक्त मुल्क लौटेंगे और PMLN का कैम्पेन संभालेंगे। शाहबाज का बयान एक तरह से इस बात पर मुहर लगाता है कि नवाज जल्द पाकिस्तान लौट सकते हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.