ताजा खबर
राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||   

बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज शम्सुद्दीन चौधरी माणिक को बॉडर्र से किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 24, 2024

मुंबई, 24 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। बांग्लादेश में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज शम्सुद्दीन चौधरी माणिक को सिलहट में बॉडर्र के पास गिरफ्तार कर लिया गया। बांग्ला अखबार ढाका ट्रिब्यून के मुताबिक वे भारत भागने की कोशिश कर रहे थे, इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के हवाले कर दिया गया। BGB ने इसकी पुष्टि की है। माणिक को देर रात तक BGB चौकी में ही रखा गया था। शनिवार सुबह उन्हें सिलहट हेडक्वार्टर ले जाया गया। माणिक के खिलाफ गुरुवार को मानहानि का मुकदमा दायर किया गया था। उन पर खालिदा जिया के दिवंगत पति और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के संस्थापक जियाउर रहमान पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा था।

FIR के मुताबिक जस्टिस माणिक ने अक्टूबर 2022 में एक निजी चैनल पर जियाउर रहमान के बारे में कहा था कि वे फ्रीडम फाइटर नहीं बल्कि एक 'रजाकार' थे। बांग्लादेश में रजाकार का मतलब गद्दार होता है। सोशल मीडिया पर माणिक की गिरफ्तारी से जुड़े कई वीडियो वायरल हैं। एक वीडियो में पुलिस उनकी गर्दन को पकड़े हुए है। दूसरे वीडियो में वे केले के पत्ते पर सोए हुए हैं। बांग्लादेश में शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद उनके कई करीबी लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले बांग्लादेश में शेख हसीना के समर्थक माने जाने वाले टीवी पत्रकार दंपती फरजाना रूपा और उनके पति शकील अहमद को गिरफ्तार किया गया था। इन्हें 21 अगस्त को शाहजलाल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। उनके साथ उनकी बेटी भी थी। वे पेरिस जाने की कोशिश कर रहे थे। पत्रकार दंपती को देश छोड़ने की परमिशन मिल गई थी। लेकिन विमान पर चढ़ने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें बताया गया कि उन पर हत्या से जुड़ा एक केस दर्ज है। बाद में उन्हें 4 दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया। दंपती एकटोर टीवी में अहम पदों पर थे। लेकिन हसीना सरकार गिरने के बाद उन्हें 8 अगस्त को चैनल से निकाल दिया गया था।

इससे पहले 14 अगस्त को बांग्लादेश के पूर्व कानून मंत्री अनिसुल हक और हसीना सरकार में निवेश सलाहकार सलमान एफ रहमान को गिरफ्तार किया गया था। वे ढाका से नदी के रास्ते भारत भागने की कोशिश कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े जाने से बचने के लिए सलमान ने अपनी दाढ़ी तक कटा ली थी और वह मछुआरे का रूप बनाकर भागने की कोशिश कर रहे थे। गिरफ्तारी के कुछ ही घंटे के बाद उन पर एक हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया गया और 10 दिनों के रिमांड पर जेल भेज दिया गया। शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से ही उनके कई समर्थक छिपे हुए हैं। कुछ लोग पहले ही देश छोड़कर भाग गए हैं। इनके अलावा हसीना के मंत्रिमंडल के कई सदस्यों सहित सैन्य और नागरिक अधिकारियों की गिरफ्तारी की गई। इनमें पूर्व विदेश मंत्री हसन महमूद, पूर्व सामाजिक कल्याण मंत्री दीपू मोनी, अवामी लीग और उसके सहयोगियों के कई सांसद-नेता, वामपंथी वर्कर्स पार्टी के अध्यक्ष राशेद खान मेनन और हाल ही में बर्खास्त किए गए कई सदस्य शामिल हैं।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.