ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

ब्रिटेन के 85 इलाकों में सक्रिय रेप गैंग, सांसद का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 28, 2025

मुंबई, 28 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ब्रिटेन में नाबालिग लड़कियों के साथ यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। सांसद रूपर्ट लोवे ने 26 अगस्त को दावा किया कि देश के 85 से अधिक इलाकों में रेप गैंग सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि इन गिरोहों के ज्यादातर सदस्य पाकिस्तानी मूल के लोग हैं और जांच में 1960 के दशक तक के मामलों का खुलासा हुआ है। इस जांच में सैकड़ों पीड़ितों और उनके परिवारों से बातचीत की गई और फ्रीडम ऑफ इन्फॉर्मेशन (FOI) के तहत हजारों शिकायतें जुटाई गईं। लोवे का कहना है कि ये गिरोह लंबे समय से ऐसे अपराधों में लिप्त हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने उन्हें नजरअंदाज किया।

रिपोर्ट के अनुसार, इन गैंग्स का शिकार अधिकतर गरीब घरों की गोरी लड़कियां बनीं। पीड़िताओं ने बताया कि उन्हें बचपन में ही निशाना बनाया गया, पहले ड्रग्स देकर उनकी लत लगाई गई और उसके बाद बलात्कार कर धमकाया गया कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। जांच में ब्रिटेन पुलिस, सामाजिक सेवाओं और क्राउन प्रॉसीक्यूशन सर्विस (CPS) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए। कई मामलों में पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया और कभी-कभी तो उन्हें ही दोषी ठहरा दिया गया। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि पुलिस को डर था कि अपराधियों की जातीय पहचान उजागर होने से सामुदायिक तनाव भड़क सकता है, इसलिए कार्रवाई टाल दी गई।

लोवे ने कहा कि यह अपराध पहले से कहीं ज्यादा व्यापक हो चुका है और लाखों जिंदगियां इसकी वजह से बर्बाद हो गई हैं। टेलफोर्ड में पिछले 40 सालों में 1,000 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण और तस्करी की गई, जबकि रोथरहम में 1997 से 2013 के बीच करीब 1,500 लड़कियों को निशाना बनाया गया। सांसद लोवे ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अगर कोई विदेशी नागरिक इस अपराध में शामिल पाया जाए और उसने इसे छिपाने की कोशिश की हो, तो उसे देश से निकाल देना चाहिए। वहीं, अगर कोई ब्रिटिश नागरिक ऐसे मामलों की जानकारी रखता था और उसने कार्रवाई नहीं की, तो उस पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।

इससे पहले 2022 में प्रोफेसर एलेक्सिस जे की अगुवाई में बनी स्वतंत्र जांच कमेटी ने सात साल की जांच के बाद 20 सिफारिशें पेश की थीं। इसमें इंग्लैंड और वेल्स में हजारों पीड़ितों की स्थिति सामने आई थी और बाल यौन शोषण को महामारी जैसा संकट बताया गया था। जनवरी 2025 में टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने भी ब्रिटेन के ग्रूमिंग गैंग्स पर सवाल उठाए थे। इसके बाद सरकार ने बैरोनेस लुईस केसी से एक विशेष रिपोर्ट तैयार करवाने का आदेश दिया। जून में जारी इस रिपोर्ट में पाया गया कि सरकार के पास अपराधियों की जातीय और राष्ट्रीय पहचान से जुड़ी पर्याप्त जानकारी मौजूद नहीं थी, जिसे एक बड़ी विफलता माना गया। रिपोर्ट में 12 सिफारिशें दी गईं और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इसी आधार पर जून में राष्ट्रीय जांच शुरू की।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.