ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पुतिन के हेलिकॉप्टर पर यूक्रेनी ड्रोन से हमला, रूस का दावा, सभी ड्रोन किए नष्ट, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 25, 2025

मुंबई, 25 मई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की। रूसी वायु सेना के मेजर जनरल यूरी डैशकिन के अनुसार, पुतिन 20 मई को कुर्स्क के दौरे पर थे, जब यूक्रेनी वायुसेना ने उन पर 46 ड्रोन से हमला किया। डैशकिन ने बताया कि रूसी सेना ने सभी ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा सुनिश्चित की। पुतिन का यह दौरा इसलिए भी अहम था क्योंकि यह वही इलाका है जिस पर पिछले साल यूक्रेनी सेना ने कब्जा कर लिया था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी विदेशी सेना ने रूस की भूमि पर नियंत्रण स्थापित किया था। पुतिन ने दौरे के दौरान दावा किया कि रूस ने अब इस क्षेत्र को दोबारा अपने अधीन कर लिया है और उन्होंने यहां से बारूदी सुरंग हटाने तथा लोगों की वापसी के लिए अतिरिक्त सैनिक भेजने का आदेश भी दिया। हालांकि यूक्रेन का कहना है कि उनकी सेना अब भी इस इलाके में डटी हुई है और लड़ाई जारी है। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के अनुसार, उनकी सेना कुर्स्क और बेलगोरोड क्षेत्रों में रूसी फौज के खिलाफ अभियान चला रही है।

इस बीच, रूस ने शनिवार रात यूक्रेन पर बीते तीन वर्षों में सबसे बड़ा हमला किया। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, कीव पर कुल 367 हथियारों से हमला हुआ, जिसमें 9 बैलिस्टिक मिसाइलें, 60 क्रूज मिसाइलें और 298 ड्रोन शामिल थे। वायुसेना ने दावा किया कि इनमें से 266 ड्रोन और 45 मिसाइलों को मार गिराया गया। इस हमले में तीन बच्चों सहित कुल 13 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। इससे पहले 17 मई को रूस ने यूक्रेन पर 273 ड्रोन से हमला किया था, जिसे उस समय तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया गया था। हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अमेरिका और अन्य देशों से रूस पर कठोर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रही चुप्पी पुतिन को ऐसे आतंकी हमले करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस के इन हमलों को देखते हुए उस पर नए प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब रूस और यूक्रेन के बीच कैदियों की अदला-बदली का सिलसिला जारी है। 24 मई को दोनों देशों ने 307-307 कैदियों की अदला-बदली की और शनिवार को 303-303 कैदियों को रिहा किया गया। इससे पहले 23 मई को भी 390-390 कैदियों की अदला-बदली हुई थी। तीन दिनों में कुल एक-एक हजार कैदियों को रिहा किया जाना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस कैदी अदला-बदली को मास्को और कीव के बीच संभावित शांति वार्ता का संकेत बताया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.