ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

मलेशिया में प्राइवेट जेट हुआ क्रैश, 10 लोगों की हुई मौत, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Thursday, August 17, 2023

मुंबई, 17 अगस्त, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। मलेशिया में एक प्राइवेट प्लेन क्रैश होने से 10 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हादसा लैंडिंग के दौरान एलमिना टाउनशिप के नजदीक हुआ। प्लेन में 2 क्रू मेंबर और 6 पैसेंजर सवार थे। हादसे में सड़क से गुजर रहे दो लोगों की भी मौत हो गई। ये दो लोग एक कार और बाइक सवार थे। दरअसल, हादसे से कुछ देर पहले प्लेन का एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से संपर्क टूट गया। यह हाईवे पर लैंड करने लगा, उसी दौरान एक कार और एक बाइक से टकरा गया। सिविल एविएशन अथॉरिटी के मुताबिक प्राइवेट जेट ने हॉलिडे आईलैंड से कुआलालम्पुर के नजदीक अब्दुल अजीज शाह एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी।

वहीं, सेलांगोर के पुलिस चीफ हुसैन ओमार खान ने बताया कि प्लेन को लैंड करने के लिए क्लियरेंस दे दिया गया था। पायलट की तरफ से कोई इमरजेंसी सिग्नल नहीं दिया गया था। वहीं, एविएशन अथॉरिटी के चीफ एग्जीक्यूटिव नोराजमान ने बताया कि पायलट ने 2 बजकर 47 मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर से संपर्क किया था, उसे 2 बजकर 48 मिनट पर लैंड करने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद उनका प्लेन से कोई संपर्क नहीं हुआ और 2 बजकर 51 मिनट पर उन्हें क्रैश साइट से धुआं उठता दिखा। इस प्लेन को जेट वैलेट कंपनी ऑपरेट कर रही थी। उसने इस घटना पर कोई भी जवाब देने से इनकार कर दिया है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.