ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

पाकिस्तान के 27 लाख नागरिकों का पर्सनल डेटा हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 27, 2024

मुंबई, 27 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। पाकिस्तान की नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी सेंटर से 27 लाख नागरिकों का पर्सनल डेटा चोरी हो गया है। डॉन न्यूज के मुताबिक, इस चोरी का खुलासा होम मिनिस्ट्री की जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया है। नेशनल डेटाबेस एंड रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी पाकिस्तानी नागरिकों के लिए आईडेंटिटी कार्ड जारी करती है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डेटा पहले दुबई भेजा गया। इसके बाद इसे अर्जेंटीना और रोमानिया भेज दिया गया। सरकार इस मामले पर चुप है। जांच एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों का पर्सनल डेटा चोरी हुआ है, उनमें मुल्तान, कराची और पेशावर के लोग ही ज्यादा हैं।

जियो न्यूज ने इस मामले पर होम मिनिस्ट्री के अफसरों के हवाले से रिपोर्ट पब्लिश की है। इसी मंत्रालय ने मामला सामने आने के बाद जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम बनाई थी। इसमें फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) और होम मिनिस्ट्री के अफसर शामिल थे। इस टीम को सैयद वकारउद्दीन लीड कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक डेटा चोरी का यह खेल 2019 में शुरू हुआ और 2023 के आखिर तक जारी रहा। इस दौरान करीब 27 लाख पाकिस्तानी नागरिकों का डेटा चोरी किया गया। यह काम नादरा के अफसरों की मिलीभगत के बिना मुमकिन नहीं था। रिपोर्ट में इस बात का शक भी जताया गया है कि नादरा अपने कुछ काम आउटसोर्स करती है, लिहाजा ये माना जा सकता है कि किसी दूसरी कंपनी ने यह डेटा बेचा हो। टीम ने इस मामले पर तफ्सीली रिपोर्ट तैयार की है। इसका ज्यादातर हिस्सा सीक्रेट रखा गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अफसरों को एजेंसी पूछताछ के लिए बुला सकती है।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.