ताजा खबर
कांग्रेस की रैली में 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' की गूंज, मणिशंकर अय्यर मूवमेंट की यादें हुईं ताजा   ||    मुझे दलील रखने दें... सॉलिसिटर जनरल देते रहे दलील, CJI सूर्यकांत बोले- हम अंतरिम जमानत देते हैं, सिब...   ||    AUS vs ENG: भारत के खिलाफ फेंकी थी 1 ओवर में 9 गेंद, लगाई थी वाइड की लाइन, उसके दम पर एडिलेड टेस्ट ज...   ||    On This Day in 1979: जब पिच पर एल्युमीनियम बैट ने बंद करा दिया टेस्ट मैच, बदलने पड़ गए क्रिकेट के नि...   ||    BCCI का भारतीय टीम के लिए नया फरमान, प्लेयर्स को अल्टीमेटम! किसी भी कीमत पर खेलने होंगे ये 2 मैच   ||    इंग्लैंड ने चली चाल, एशेज में वापसी करने के लिए प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव, जोश टंग की एंट्री   ||    चाहे जितना फ्लॉप हो टी20 टीम में इन 2 खिलाड़ियों की जगह है पक्की, आखिर क्यों प्लेइंग XI से बाहर नहीं...   ||    आज से अमेरिका लेगा भारतीयों के खिलाफ एक्शन? H-1B और H-4 वीजा के लिए छोड़नी पड़ेगी प्राइवेसी   ||    'मेरा बेटा बहुत...', सिडनी में हमला करने वाले आतंकी की मां का आया बयान, गोलीबारी पर जानें क्या कहा   ||    ब्रिटेन से निकाले जाएंगे लाखों मुसलमान! भारत पर सबसे ज्यादा असर कैसे?   ||   

फिलिस्तीनी फिल्म डायरेक्टर इजराइली हिरासत से रिहा, चेहरे पर चोट और कपड़ों पर खून के निशान, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, March 25, 2025

मुंबई, 25 मार्च, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले फिलिस्तीनी फिल्म डायरेक्टर हमदन बल्लाल को इजराइली हिरासत से रिहा कर दिया गया है। हमदन मंगलवार को वेस्ट बैंक में स्थित पुलिस स्टेशन से बाहर निकले, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया था। हमदन को रात भर जेल में रखा गया था, रिहाई के वक्त उनके चेहरे पर चोट और कपड़ों पर खून के निशान थे। हमदन के साथ दो और फिलिस्तीनियों को भी रिहा किया गया। हालांकि इससे जुड़ी कोई तस्वीर या वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है। इससे पहले हमदन के को-डायरेक्टर युवल अब्राहम ने X पर उनकी गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। हमदन और युवल ने मिलकर ‘नो अदर लैंड’ फिल्म बनाई है, जिसने इस साल ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता था। यह फिल्म जंग के दौरान एक फिलिस्तीनी कार्यकर्ता बासेल अद्र और युवल के बीच पनपी दोस्ती और संघर्ष को दिखाती है।

हमदन बल्लाल और उनके साथ रिहा किए गए अन्य लोगों पर वेस्ट बैंक में यहूदी प्रवासियों पर पत्थर फेंकने का आरोप था, हालांकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया था। सेंटर फॉर जूइश नॉन-वॉयलेंस नाम की एक एक्टिविस्ट संस्था ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें दिख रहा है कि रात के समय एक मैदान में मास्क पहने हुए कुछ लोग एक कार पर पत्थर फेंक रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद संस्था के सदस्य अपनी कार के अंदर छिपने की कोशिश करते हैं और अपने बाकी साथियों को आवाज लगाकर कहते हैं- कार के अंदर आओ। इस समूह के सदस्यों ने बताया कि पत्थर फेंके जाने से कार की खिड़की टूट गई। युवल अब्राहम ने बताया था कि हमदन को वेस्ट बैंक में इजराइली सेटलमेंट के एक पुलिस स्टेशन में रखा गया था। किसी को उनसे मिलने या बात करने की इजाजत नहीं थी। यहां तक कि उनके वकील भी उनसे बात नहीं कर पा रहे थे।

CNN के मुताबिक फिलिस्तीनी कार्यकर्ता बासेल अद्र ने सोशल मीडिया पर लिखा था, बल्लाल के घर के बाहर इजराइली निवासियों का एक ग्रुप था, जिनमें से कुछ पत्थर फेंक रहे थे। इजराइली पुलिस और सेना भी घर के बाहर मौजूद थी। जो भी लोग बल्लाल की मदद करने के कोशिश कर रहे थे, इजरायली सैनिक उन पर गोलियां चला रहे थे। CNN के ही मुताबिक, इजराइली सेना ने कहा कि उस जगह पर फिलिस्तीनियों और इजराइलियों के बीच हिंसक झड़प हो रही थी। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पत्थर फेंके जा रहे थे। कई आतंकियों ने इजराइली नागिरकों की तरफ पत्थर फेंके थे और उनकी गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद ये लड़ाई शुरू हुई थी।

'नो अदर लैंड' एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसे दो इजरायली और फिलिस्तीनी डायरेक्टर्स ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म बासेल अद्र की कहानी दिखाती है, जिनकी जन्मभूमि मासाफेर यट्टा को इजराइली सेना नष्ट कर रही हैं। वे इन घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए गिरफ्तारी और हिंसा का जोखिम उठाते हैं। साथ ही यह फिल्म जंग के दौरान बासेल अद्र और इजराइली पत्रकार युवल के बीच पनपी दोस्ती और संघर्ष को भी दिखाती है। इस फिल्म ने कई इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। इसमें सबसे पहला अवॉर्ड 2024 में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिला था। इसके बाद इसे इस साल 2025 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड मिला था। यह फिल्म विवादों में भी रही है। इजराइल और अन्य देशों में कुछ लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। अमेरिका के मियामी बीच में एक सिनेमा हॉल ने इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई थी, लेकिन वहां के एडमिनिस्ट्रेशन ने थिएटर की लीज खत्म करने का प्रस्ताव रखा था।


भागलपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bhagalpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.